Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

डा. बीपी सिंह को मारने वाले शूटरों को भी जान का खतरा!

लखनऊ। सीएमओ डा. बीपी सिंह हत्याकांड के आरोपी डॉक्टर वाईएस सचान की जेल में संदिग्‍ध मौत के बाद अब इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटरों को भी मौत का डर सताने लगा है। उन्‍हें अब डर लगने लगा है कि कहीं जेल में उनका भी काम तमाम न कर दिया जाए। शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के दौरान एक शूटर ने तो इस बात का अंदेशा भी जताया कि उसकी जान को खतरा है। उसने यह भी माना कि डा. सचान की हत्‍या में कई बड़े सफेदपोश शामिल हैं। इसलिए खतरा उसके ऊपर भी मंडरा रहा है। 

डा. बीपी सिंह की हत्‍या को अंजाम देने वाले तीन शूटरों में एक है आनंद तिवारी, उसके पास भी इस केस से जुड़ी तमाम जानकारियां और राज मौजूद है। लिहाजा उसे भी अपनी जान को खतरा है, उसे डर है कि डा. साचान की हत्‍या कराने वाले उसकी हत्‍या भी जेल में करवा सकते हैं यानी उसका हश्र भी डा. साचान जैसा हो सकता है। सीएमओ हत्‍या कांड के मामले में शुक्रवार को आनंद‍ तिवारी समेत तीन आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था. पेशी पर जाने के दौरान ही आनंद तिवारी ने यह आशंका जताई, उसने यह भी कहा कि डिप्‍टी सीएमओ डा. सचान की हत्‍या में कई बड़े लोगों का हाथ है।

खुद डा. सचान का परिवार भी उनकी हत्‍या के किसी गहरी साजिश और सफेदपोशों का हाथ बताया है। उन्‍होंने पत्र लिखकर डा. सचान की मौत पर हत्‍या का केस दर्ज करने तथा हत्‍या में शामिल सफेदपोशों को बेनकाब करने की की मांग की है ताकि उनके पति के हत्‍यारों का असली चेहरा लोगों के सामने आ सके। हालांकि प्रदेश सरकार और हाई कोर्ट ने भी फिलहाल सीबीआई जांच कराने से इनकार कर दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...