लखनऊ. दो सीएमओ हत्याकांड के मुख्य आरोपी डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सचान की मौत की सीबीआई जांच नहीं होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने डॉ. सचान के परिवार की ओर से दायर याचिका फिलहाल खारिज कर दी है। डॉ. सचान के परिवार वालों ने उनकी मौत की जांच सीबीआई से कराए जाने की गुहार करते हुए हाईकोर्ट में अर्जी दी थी। कोर्ट ने कहा है कि अगर परिवारवाले कहेंगे तो इस पर आगे विचार किया जाएगा। मामले की सुनवाई 18 जुलाई तक टाल दी गई है। सचान की पत्नी की ओर दायर याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि मामला अर्जेसी का नहीं है इसलिए इस पर फिलहाल सीबीआई जांच की मांग मंजूर नहीं की जा सकती है।


