तृणमूल कांग्रेस ने तीन पत्रकारों को राज्यसभा के लिए नामित किया है. तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने 30 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी. इनमें से तीन पत्रकार हैं. उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी ने राज्यसभा के लिए इन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. ये हैं- केंद्रीय राज्यमंत्री मुकुल रॉय, कुणाल घोष, मोहम्मद नदीम उल हक और विवेक गुप्ता. घोष बांग्ला दैनिक ‘सम्बाद प्रतिदिन’ के एसोसिएट एडिटर हैं जबकि उर्दू दैनिक अकबर-ए-मसरिक के वरिष्ठ पत्रकार हैं. गुप्ता हिन्दी दैनिक संमार्ग के निदेशक हैं.
चटर्जी ने बताया कि मुकुल रॉय, कुणाल घोष और मोहम्मद नदीम उल हक पहले तीन उम्मीदवार होंगे जबकि गुप्ता चौथे उम्मीदवार होंगे. रॉय को बतौर उम्मीदवार फिर से नामित किया गया है. विधानसभा के गणित के हिसाब से तृणमूल कांग्रेस तीन उम्मीदवारों को राज्यसभा भेज सकती है जबकि चौथे उम्मीदवार के लिए उसे कांग्रेस के सहयोग की जरूरत पड़ेगी. विधानसभा में तृणमूल के 185 सदस्य हैं जबकि कांग्रेस के 42. साभार : समय


