Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

दलालों के कब्‍जे में है उत्‍तर प्रदेश : राहुल गांधी

भले ही भ्रष्‍टाचार के आरोप में केंद्र के मंत्री इस्‍तीफे दे रहे हों, कई पूर्व मंत्री भ्रष्‍टाचार के आरोप में जेल में हो,  लेकिन राहुल गांधी को सारा भ्रष्‍टाचार यूपी में ही नजर आ रहा है. कांग्रेस महासचिव ने मायावती सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां की सरकार को दलाल चला रहे हैं. राहुल ने कहा कि जनता एकजुट नहीं है, जनता में एकजुटता की कमी है, जिसके चलते इस सरकार को सिर्फ दलाल चला रहे हैं. जब तक जनता एकजुट नहीं होगी तब तक न तो दलालों से छुटकारा मिलेगा और न ही समस्‍याओं का अंत होगा. 

अपने पदयात्रा में अलीगढ़ के कृपालुपुर पंचायत में ग्रेटर नोएडा के किसानों के जमीन अधिग्रहण मुद्दे पर राहुल बेबाक होकर बोले. उन्‍होंने कहा कि आपलोगों के साथ अन्‍याय हो रहा है क्‍योंकि आप लोग एक साथ नहीं हो. कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क निर्माण के लिए सैकड़ों किलोमीटर क्षेत्र में किसानों की जमीन ले ली परन्‍तु उसका उचित मुआवजा नहीं दे रही है. राहुल ने कहा कि वो दिल्‍ली से सिर्फ यूपी के किसान और जनता की चिंता में आए हैं. गौरतलब है कि किसानों के मुद्दे को लेकर राहुल 9 जुलाई को अलीगढ़ में एक रैली करने वाले हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...