Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सोशल मीडिया

दहेज कानून का दुरुपयोग कर रही हैं महिलाएं

दहेज कानूनों का हमारे देश में खुलकर दुरुपयोग हो रहा है। अब इस बात को अदालत भी समझने लगी हैं। ऐसे ही एक मामले में दिल्ली की कड़कडड़ूमा अदालत ने एक युवक की अंतरिम जमानत मंजूर की है। उस युवक की पत्नी ने उस पर दहेज के लिए सताने का आरोप लगाया था। दिल्ली के कृष्णा नगर थाने में दर्ज एक मामले में यहां पर रहने वाली एक युवती ने अपने पति पर दहेज के लिए सताने का आरोप लगाया था। हैरानी की बात यह थी कि वह युवती तलाकशुदा थी और अपने पहले पति पर भी उसने यही आरोप लगाए थे। बाद में उस युवती की बुआ ने अपनी भतीजी का घर बसाने के लिए अपने बेटे से उसकी शादी करा दी।

कुछ महीने ठीक ठाक रहने के बाद उस युवती ने अपने दूसरे पति से भी झगड़ा शुरू कर दिया। बाद में वह पुलिस में समझौता करके अपने माता पिता के घर रहने चली गई। वहां जाकर उसने अपने दूसरे पति पर भी दहेज का मुकदमा दायर कर दिया। यह मामला जब जमानत के लिए ड्यूटी एमएम एमपी सिंह की कोर्ट में पहुंचा तो अभियुक्त मनीष कपूर के वकील पीयूष जैन ने दलील दी की उस युवती ने पहले पति के खिलाफ भी इन्हीं धाराओं में मामला दर्ज कराया था। अब उन्हीं धाराओं में दूसरे पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उसका पति उसकी बुआ का लड़का भी है। शिकायतकर्ता लड़की बुआ अब जो की उसकी सास है, उसे कैंसर की बीमारी है। ऐसे में दहेज के लिए परेशान करने का सवाल ही नहीं उठता। अदालत में शिकायतकर्ता की वकील ने जमानत अर्जी का जमकर विरोध किया, लेकिन अदालत ने अभियुक्त पक्ष की दलीलों का मानते हुए अंतरिम जमानत मंजूर कर ली।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...