Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी से ही मिल गई है थाने की पुलिस

देवरिया। कोतवाली थाना अन्तर्गत मुहल्ला नेहरू नगर की एक युवती की मां ने एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने के प्रयास किए जाने की शिकायत पुलिस से की है। लेकिन कुछ पुलिस वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के स्थान पर शिकायतकर्ता को ही परेशान कर रहे हैं तथा समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। शिकायतकर्ता की मां ने शनिवार को इस मामले की शिकायत कोतवाली थाने जाकर कोतवाल से की। उनका आरोप है कि पुलिस के सामने ही आरोपी तथा उसके साथ आए दर्जनों लोगों ने मां बेटी के साथ बदसलूकी और गाली गलौज की। जब मां बेटी कोतवाली में ही रोने लगी तब जाकर पुलिस ने थोड़ी सी संवेदना दिखाई और आरोपी युवक को दो चार थप्पड़ और डंडे लगाए। 

मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती लाखपती देवी पत्नी सूर्य बली रौनियार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में शिकायत की है कि वे काफी गरीब हैं तथा सब्जी बेचकर उनके परिवार का गुजर बसर होता है। इस समय उनके पति बीमार है। बीते 15 दिसम्बर को दिन के करीब तीन बजे कोतवाली थाने के भीखमपुर रोड के पास स्थित हनुमान मंदिर वाली गली में रहने वाले राजकुमार गुप्ता ने घर में अकेली पाकर उसकी पुत्री सोनी (काल्‍पनिक नाम) के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन शोर मचाने पर आरोपी युवक जान माल की घुड़की धमकी देते हुए भाग खड़ा हुआ। उसके बाद जब आरोपी युवक के घर वालों से इसकी शिकायत हुई तो आरोपी युवक के घर वाले तथा कोतवाली थाने के गरूलपार चौकी के कुछ सिपाही इस मामले में एक हो गए तथा शिकायतकर्ता मां बेटी को को ही बदनामी का भय दिखाते हुए हड़काने लगे तथा इस मामले में समझौता करने का दबाव बनाने लगे। इस प्रकरण के बारे में पूछे जाने पर कोतवाल सूरज पाल सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है तथा आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।

देवरिया से ओपी श्रीवास्‍तव की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...