११ मार्च से दूरदर्शन पर हर रविवार सुबह १० बजे से धारावाहिक ‘उपनिषद गंगा’ का प्रसारण होने वाला है. इस धारावाहिक में सशक्त अभिनेता के के रैना ने “चाणक्य” की भूमिका अभिनीत की है. केके रैना जिन्होंने अनेकों फिल्मों जैसे ‘तनु वेड्स मनु, दिल्ली- ६, रंग दे बसंती, लक्ष्य, सलाम ए इश्क में भी अभिनय किया है. सन १९९१–१९९२ में भी दूरदर्शन पर “चाणक्य” नाम का धारावाहिक प्रसारित होता था, जिसमें अभिनय किया था डॉ. चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने और निर्देशित भी उन्होंने किया था इस धारावाहिक को. अब इन्हीं डॉ. चंद्र प्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित धारावाहिक “उपनिषद गंगा” में अभिनेता के के रैना “चाणक्य” बने हैं, अब देखना यह है कि खुद एक समय में “चाणक्य” की भूमिका अभिनीत कर चुके डॉ. चन्द्र प्रकाश दूसरे “चाणक्य” को कैसे निर्देशित करते हैं और क्या अभिनेता केके रैना डॉ. चंद्र प्रकाश द्विवेदी से बेहतरीन अभिनय करते हैं.
अब दर्शकों के लिए परीक्षा की घडी है कि उन्हें कौन सा “चाणक्य” ज्यादा पसंद आता है सन १९९१ वाले डॉ. चन्द्र प्रकाश या सन २०१२ वाले अभिनेता केके रैना? और यह जानने के लिए तो उन्हें देखना पडे़गा चिन्मय मिशन द्वारा निर्मित धारावाहिक “ उपनिषद गंगा” को.


