Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

दैनिक जागरण के पत्रकार मुनीष दीक्षित को हिंदी पत्रकारिता का पुरस्कार

हिमाचल प्रदेश की लोकप्रिय साप्ताहिक समाचार पत्र हिमाचल केसरी ने अपने 32वें वार्षिक उत्सव में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों की सूची जारी कर दी है। हिमाचल केसरी वार्षिक समारोह समिति ने 32वें वार्षिक उत्सव के पुरस्कारों की घोषणा करते हुए बताया कि इस बार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 लोगों को पुरस्कार दिया जाएगा। हिमाचल केसरी का वार्षिक उत्सव 27 मई को धर्मशाला में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के मुख्य सचिव एस. राय मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और समारोह की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक आइजी भंडारी करेंगे। इसके अलावा डीसी एवं पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विशेष रूप से शिरकत करेंगे।

हिमाचल केसरी वार्षिक समारोह समिति के अध्यक्ष प्रवीण राय ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दैनिक जागरण के पत्रकार मुनीष दीक्षित को हिंदी पत्रकारिता का पुरस्कार मिलेगा। जबकि अंग्रेजी पत्रकारिता पुरस्कार अंग्रेजी साप्ताहिक हिमाचल दिस वीक को दिया जाएगा। इसके अलावा पत्रकारिता प्रोत्साहन पुरस्कार वीरेन, तनुज सैनी, विक्रम ढटवालिया, सुरेंद्र शर्मा, राजन शर्मा, जितेंद्र कुमार व राजकुमार सूद को दिया जाएगा। इसके अलावा राकेश शर्मा को श्रेष्ठ प्रशासक, संजीव गांधी को पुलिस सेवा, डॉ. नृपेन महाजन-स्वास्थ्य सेवा, संजय धीमान-साहित्य, प्रताप महाजन-समाज सेवा, अरुण रावत- उद्योग, डॉ. नवनीत शर्मा-आयुर्वेद, विजय सूद-विकासात्मक, दलजीत अवस्थी-कृषि, आंचल राणा- खेलकूद, बीएस परमार -श्रेष्ठ अधिवक्ता, एससीए धर्मशाला-शिक्षा, रतन लाल वर्मा- पर्यावरण, एचआइईटी शाहपुर – तकनीकी सेवा, मुनीष शर्मा- युवा उद्यमी, द हमीर हर्बलडिस्ट्रिक-सहकारिता, को ओ.फेडरेशन हमीरपुर, विपिन कटोच- पंचायती राज, रविंद्र छिंदा- धर्म संस्कृति, सुभाष चड्डा-पर्यटन, किशन लाल- वीरता के क्षेत्र में पुरस्कार दिया जाएगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...