Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Uncategorized

‘द आर्टिस्‍ट’ को मिले पांच ऑस्‍कर पुरस्‍कार, ज्‍यां दुजार्दिन बने सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता

लॉस एंजेलिस। दो सितारों की प्रेम कहानी ‘द आर्टिस्ट’ को इस साल ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ‘द आर्टिस्ट’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में यह खिताब मिला है। मूक पद्दति पर बनाई गई ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म ‘द आर्टिस्ट’ को विभिन्न श्रेणियों में पांच ऑस्कर मिले हैं। इस फिल्म के लिए माइकल हजानविसियस को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, ज्यां दुजार्दिन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, लुडोविक बाउर्स सर्वश्रेष्ठ फिल्म धुन रचने के लिए और मार्क ब्रिजेस को आर्टिस्ट के लिए 30 के दशक की पोशाकें बनाने के लिये सर्वश्रेष्ठ कॉस्टयूम श्रेणी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

‘आयरन लेडी’ में निभाई गई भूमिका के लिए मैरिल स्ट्रीप को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब दिया गया है। ईरानी फिल्म ‘द सेपरेशन’ ने विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑस्कर हासिल किया है। रेंगो फिल्म को सर्वश्रेष्ठ एनिमेटिड फिल्म का ऑस्कर मिला है। अमेरिकी राजनेता साराह पालिन को लेकर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘अनडिफीटेड’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री और पाकिस्तान में एसिड हमलों की शिकार महिलाओं पर बनाई गई ‘सेविंग फेस’ को लघु विषय के सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

साल 2012 में बच्चों के लिए अद्भुत सौगात के तौर पर आई त्रिआयामी फिल्म ‘हयूगो’ ने भी फिल्म निर्माण की तकनीकी दक्षता के लिए कई श्रेणियों में पांच ऑस्कर हासिल किये हैं। हयूगो ने सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन, सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट्स, सर्वश्रेष्ठ संगीत संपादन और सर्वश्रेष्ठ संगीत मिश्रण के लिए ऑस्कर हासिल किया है। रॉबर्ट रिचर्डसन को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी के ऑस्कर से सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस साल के ऑस्कर के लिए भी भारत की ओर से विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म श्रेणी में मलयाली फिल्म ‘अबूः सन ऑफ एडम’ को नामांकित किया गया था। यह फिल्म एक फेरी वाले की कहानी है जिसकी एकमात्र इच्छा जीवन में एक बार हज यात्रा पर जाने की होती है। एजेंसी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...