Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

नरेंद्र मोदी से सबसे ज्‍यादा नफरत करते हैं लोग

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थकों के लिए खबर चौंकाऊ होगी। दुनिया के 100 असरदार लोगों की सूची के लिए बहुप्रतिष्ठित टाइम मैगजीन के ऑनलाइन पोल में नरेंद्र मोदी को किसी भी अन्य प्रतिद्वंदी से सबसे ज्यादा ‘नेगेटिव’ वोट्स मिले। यानी, उन्हें प्रभावशाली मानने वालों की संख्या उन्हें इस सूची से बाहर रखने वालों से काफी कम थी। मोदी के विरोधियों को इससे मौका मिल गया है। उनका कहना है कि जिस तरह मोदी टाइम से मिली तारीफ को भुनाते रहे हैं, उसी तरह अब उन्हें इस पोल रिजल्ट के नतीजे के बारे में भी लोगों को बताना चाहिए। एनजीओ ‘यूथ फॉर रीस्टोरेशन ऑफ डिमॉक्रेसी’ ने मोदी पर पॉजिटिव इमेज के लिए पद और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

टाइम मैगजीन के इस पोल में मोदी एक अज्ञात हैकर ग्रुप और ऐंटि पाइरेसी लॉ के जाने माने चैम्पियन ऐरिक मार्टिन से पिछड़ गए। मोदी को पोल में प्रभावशाली लोगों की सूची में रखने के लिए 2,56,792 वोट मिले जबकि न रखने के लिए 2,66,684 वोट मिले। इसके अलावा, जिन लोगों की लिस्ट लोगों को पोलिंग के लिए दी गई थी, उनमें सबसे ज्यादा निगेटिव वोट मोदी को मिले।यहां बता दें कि टाइम का यह टॉप 100 पोल इंटरनेट का सबसे ज्यादा असरदार ऑनलाइन पोल है जिसके तहत सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोगों को चुना जाता है। टाइम मैगजीन मैनेजमेंट न्यूज में रहने वाले लोगों का चुनाव करता है और फिर लोगों से पूछता है कि वह इनमें से किसे टाइम टॉप 100 में लेना चाहेंगे और किसे इस लिस्ट से बाहर रखना चाहेंगे। पिछले टाइम पोल में सबसे ज्यादा नेगेटिव वोट पाने वालों में हिटलर, सद्दाम हुसैन और ओसामा बिन लादेन जैसी शख्सितें शामिल रही हैं।

हालांकि भारत की ओर से इस लिस्ट में शामिल किए जाने वाले सभी छहों भारतीयों- नीतीश कुमार, सचिन तेंडुलकर, सलमान खान, विद्या बालन और अन्ना हजारे- में मोदी टॉप पर हैं। वोटिंग के फाइनल रिजल्ट्स 17 अप्रैल को आएंगे।इस एनजीओ के रावेल और देसाई का कहना है कि वे इस ‘ जीत ‘ को गुजरात के लोगों को समर्पित करते हैं, जिन्हें पेट्रोल के लिए भारत में सबसे ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है। मोदी ने उन्हें सस्ता पेट्रोल दिलवाने के लिए कुछ नहीं किया है, जबकि अदानी कंपनी समूह को राज्य में सस्ता पेट्रोल मिल रहा है। उनका कहना है कि यह उन पैरंट्स की जीत है जिनके द्वारा चुकाए गए टैक्स का एक बड़ा हिस्सा उन 300 कमांडोज़ पर खर्च होता है जो मोदी की सुरक्षा में दिनरात लगे रहते हैं। जबकि, गुजरात में उनके बच्चों की सुरक्षा की परवाह किसी को नहीं है। राज्य में 16,000 बच्चे गुमशुदा हैं। साभार : एनबीटी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...