बरेली : नारद जयंती पर हिंदू जागरण एकता समिति ने मीडिया सम्मान समारोह किया। जिसमें प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकारों सम्मानित किया गया। गंगाचरण सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष रतन दीक्षित और एसएसपी डॉ. संजीव गुप्ता ने किया। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी ने कहा कि अपनी बात जनता तक सीधे पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम मीडिया ही है। समिति ने नारद जयंती पर शहर के सम्मानित पत्रकारों का सम्मान समारोह करने का निर्णय लिया। इसमें टी सीरिज की भजन गायिका अंजलि द्विवेदी ने भजनों से और जहीर एंड अब्बास पार्टी के युनूस कुरैशी ने गजल सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें जी न्यूज के विनीत, सहारा समय के कुमार विनय, इंडिया न्यूज से आशीष गुप्ता, आज से प्रशांत रायजादा, जनमोर्चा के सिटी चीफ दिनेश पवन को सम्मानित किया गया। इसमें नरेश पाल, शोभित सक्सेना, देवेन्द्र खंडेलवाल, विष्णु अग्रवाल, मनोज रस्तोगी, पंकज सक्सेना आदि मौजूद रहे। एक शाम मीडिया के नाम से आयोजित ये कार्यक्रम नारद जयंती पर अपने आप में पहला कार्यक्रम था।


