Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

न जीतो बेशक, पर हारने के लिए तो मत खेलो!

शुरू में ही साफ़ कर दूं कि मैं प्रभाष नहीं हूँ. उनके आस-पास भी नहीं हूँ. लेकिन क्रिकेट में जब हार होती है तो मन अपना भी दुखता है. और वो जीतने के लिए नहीं खेलने की वजह से होती है तो चीयर के लिए उठ सकने वाले हाथों की नसों में जैसे खून भी रुकता है. माना कि हार आपकी साध नहीं है. हारते चले जाना भी अपराध नहीं है. लेकिन रन के इस अरण्य में रणनीति भी आपकी नगण्य हो तो चिंता तो अब खेल नहीं खिलाने वालों के बारे में होनी चाहिए. हमारे कुछ पत्रकार भाई बड़े खूंखार हैं. वे अगर अपन पे कप्तान धोनी के बराबर कद करने का आरोप न मढ़ें तो कुछ सवाल तो आज पूछने हैं. पूछना है कि बीती रात इंग्लैण्ड के खिलाफ निबटे टी-ट्वेंटी मैच से पहले टाइम तो बहुत था फिर भी उसे जीत के टेस्ट के जीरो-चार के कलंक को धोने की कोई कारगर कोशिश क्यों नहीं की गई?

शुरू में ही साफ़ कर दूं कि मैं प्रभाष नहीं हूँ. उनके आस-पास भी नहीं हूँ. लेकिन क्रिकेट में जब हार होती है तो मन अपना भी दुखता है. और वो जीतने के लिए नहीं खेलने की वजह से होती है तो चीयर के लिए उठ सकने वाले हाथों की नसों में जैसे खून भी रुकता है. माना कि हार आपकी साध नहीं है. हारते चले जाना भी अपराध नहीं है. लेकिन रन के इस अरण्य में रणनीति भी आपकी नगण्य हो तो चिंता तो अब खेल नहीं खिलाने वालों के बारे में होनी चाहिए. हमारे कुछ पत्रकार भाई बड़े खूंखार हैं. वे अगर अपन पे कप्तान धोनी के बराबर कद करने का आरोप न मढ़ें तो कुछ सवाल तो आज पूछने हैं. पूछना है कि बीती रात इंग्लैण्ड के खिलाफ निबटे टी-ट्वेंटी मैच से पहले टाइम तो बहुत था फिर भी उसे जीत के टेस्ट के जीरो-चार के कलंक को धोने की कोई कारगर कोशिश क्यों नहीं की गई?

पार्थिव न बहुत समय से खेल ही रहे थे, न फ़ार्म में थे, न इंग्लैण्ड की उछाल लेती पिचों पे महारत हासिल कोई झन्नाटेदार बल्लेबाज़, विकेटकीपिंग उन्हें नहीं करनी थी तो उनकी बजाय अमित मिश्रा जैसे किसी अच्छे आलराउंडर को खिला लेने में क्या परेशानी थी? इसलिए भी कि वो इसी इंग्लैण्ड के खिलाफ इसी दौरे में शरीर को भेदने आती गेंदे खेल कर एक पौन शतक जड़ चुका था और वो अपने चार ओवर फेंक कर भी रोहित शर्मा के एक ओवर में ही पड़ गए सत्रह रन भी नहीं देता. और फिर उछाल के गेंद मारने वाले अंग्रेजों के सामने महज़ दर्जन भर रन बना पाने वाले पार्थिव को खिलाना ही था तो फिर युसूफ पठान ही क्या बुरा था? उस सूरत में कम से कम एक रेगुलर बालर तो आपके पास और होता. उस से बेहतर फील्डर भी! ज़रा सोच के तो देखो कि पार्थिव के हाथों टपके पीटरसन के कैच की कितनी बड़ी कीमत चुकाई है आपने!

किसी बुरे सपने की तरह भूल ही जाने लायक चार टेस्ट मैचों की एक पारी को छोड़ दें आपके तेज़ (?) गेंदबाज़ कभी भी इंग्लैण्ड की दस की दस विकटें निकाल नहीं पाए हैं. पहले बल्लेबाज़ी का फैसला इस मैच में शायद आपने इस लिए भी किया होगा. वो कर ही लिया था और अठारहवें ओवर के ख़त्म होते न होते आपने 158 रन बना भी लिए थे तो आखिरी दो ओवरों में पांच विकेट गवां देना कहाँ की क्रिकेट थी? खासकर तब कि जब आप स्लाग भी नहीं कर रहे थे. उस से पहले रोहित, विराट और अश्विन तो जैसे इंग्लैण्ड घूमने गए वैसे मानचेस्टर की पिच भी घूम लिए. विराट तो फिर खेलने के चक्कर में आउट हुए. पर रोहित क्या कर रहे थे? पहली दूसरी ही गेंद पर वो वैसे भी मारने नहीं गेंद को दबाने के लिए आगे बढ़े थे. और अश्विन? जैसे कह रहे हों, मैं तो रन आउट हो के रहूँगा, कोई रोक सके तो रोक के दिखाओ. और फिर उनका उतरा हुआ वो चेहरा बाद में उनकी गेंदबाजी के उतार के रूप में लगातार दिखता रहा.

डर ये है कि जब आप लगातार हारते रहते हैं तो देश नहीं, वो खेल ही हार जाता है. हाकी को ही देख लो. अब टीम कभी जीत भी जाती है तो देश को ये भी याद नहीं रहता कि हवाई अड्डे पे उतरी टीम को गुलदस्ता भी देना है. सच, मन उचाट सा होने लगा है. ऊपर से दूरदर्शनी कमेंट्री. उनके कमेंटेटर को ये भी नहीं पता कि प्वाइंट और एक्स्ट्रा कवर में क्या फर्क होता है. मैच के ग्यारहवें ओवर के रूप में अपना दूसरा ओवर करनेवाले अश्विन को वो मैच में पहली बार गेंदबाजी करने आया बताता है. कोई पूछे उस से कि मैच का छठा ओवर क्या सुनील गावस्कर ने फेंका था? सिर्फ एक रन के लिए गई गेंद को वो चाबुक की तरह लगा शाट बताता है. और हद तो ये कि पहला और एक ही संभव रन बना लेने के बाद आराम से एक दूसरे की तरफ पीठ कर खड़े बल्लेबाजों को वो दूसरे रन की फिराक में बताता है. वो जो चाहे बताता रहता है. लेकिन कोई दूरदर्शन को नहीं बताता कि हे आँख बंद, बुद्धि मंद सूचना प्रसारण मंत्रालय, तुम्हारे ऐसे महान कमेंटेटरों की क्रिकेट वाणी से आजिज़ आये लोग तुम्हारा फूल बाक्स साथ में रेडियो की कमेंट्री लगा के देखने लगे हैं. क्रिकेट में देश की हार को देखना ही कम दुखदाई नहीं था. ऊपर से गेंद सीमा पार जाने से भी पहले ये ‘चार रन्‍न’ किसी अत्याचार से कम नहीं हैं..!

 

लेखक जगमोहन फुटेला वरिष्ठ पत्रकार हैं और इन दिनों वेब मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...