Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

पंजाब मीडिया एसोसिएशन के अध्‍यक्ष बने पंकज शर्मा, दीपक मेहरा महासचिव

अमृतसर : मीडिया से जुड़े विभिन्न ग्रुपों से जुड़े एवं महानगर में प्रोग्रेसिव विचारधारा रखने वाले पत्रकारों की रविवार को सर्किट हाऊस में की गई विशेष बैठक के दौरान पंजाब मीडिया एसोसिएशन की अमृतसर जिले की ईकाई का सर्वसम्‍मति से गठन किया गया। जिसमें हिन्दुस्तान टाईम (एचटी) से हरकीरत सिंह, दैनिक जागरण से अशोक नीर, पंजाबी ट्रिब्यून से मनमोहन सिंह व जगतार लांबा को संगठन के पैर्टन में शामिल किया। जिनके साथ किए गए विचार विमर्श के पश्चात अमर उजाला से पंकज शर्मा को संगठन का अध्यक्ष और उत्तम हिन्दू से दीपक मेहरा को महासचिव मनोनीत किया गया।

इनके अलावा अजीत से जसवंत सिंह जस्स को सीनियर उप प्रधान, अंग्रेजी ट्रिब्यून से जेएस पाल, पंजाब केसरी से ममता देवगन, दैनिक भास्कर से विपिन राणा, इंडिया टीवी से राकेश गुप्ता, अजीत से धर्मेद्र सिंह औलख को उपाध्यक्ष, अजीत समाचार से हरीश शर्मा और सिंकदर पसरीचा को कैशियर कम कार्यलय प्रेस सचिव, दैनिक एनकांऊटर से महेन्द्र पाल गुप्ता, पीटी न्यूज से ज्योति बहल, पंजाब केसरी से रंजीत कुमार, दैनिक जागरण से रमेश कुमार शुक्ला (सफर), अंग्रेजी ट्रिब्यून ने पवन कुमार को ज्वांइट सचिव, अजीत से हरमिंदर सिंह चरणजीत सिंह, पंजाब केसरी से अनुज कुमार, डीडी न्यूज से मनिंदर सिंह को संगठन महासचिव मनोनीत किया गया है।

बैठक के दौरान प्रवक्ताओं एवं वरिष्ठ सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने विचार पेश करते हुए कहा कि पंजाब मीडिया एसोसिएशन राज्य भर में प्रिंट व इलेक्ट्रनिक्स मीडिया में काम करने वाले मीडिया कर्मियों, पत्रकारों व प्रैस फोटोग्रारों का प्रतिनिधित्व करेगी। विभिन्न मीडिया ग्रुपों में समाचार डेक्स पर काम करने वाले तथा तकनीकी व गैर तकनीकी कर्मचारियों के लिए भी पंजाब मीडिया एसोसिएशन ने अपने सदस्यता द्वार खोलने का पहला व महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मीडिया ग्रुपों में किसी भी पोस्ट पर काम करने वाला कर्मी एसोसिएशन का सदस्य बन सकता है। एससोसिएशन का मुख्‍य उदेश्य पत्रकारों के उज्ज्‍वल भविष्य के लिए योजनाओं को लागू करवाना और पत्रकारिता के क्षेत्र में हो रही नई-नई शोध संबंधी ग्रामीण स्तर पर काम करने वाले पत्रकारों को भी अपडेट करना है। इसके अलावा एससोसिएशन द्वारा जल्द ही अपनी आगामी बैठकों में चुनाव प्रक्रिया पर भी विचार किया जाएगा।

इस मौके पर अब्देश गुप्ता, राजन गोंसाई, रघु राजा, राजीव शर्मा, शिवराज द्रूपद, संजय गर्ग, सतविंदर सिंह जज, असीम बस्सी, परमिंदर सिंह कडयाल, पर्मजीत सिंह बगगा, रण्जीत सिंह भकना, अनिल कुमार, संजीव कुमार, सर्बजीत सिंह और बबलू सहित विभिन्न समाचार पत्रों से संबंधित कई वरिष्ठ पत्रकार एवं फोटो जर्निलस्ट भी उपस्थित थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...