ख़बर है बड़ी-बड़ी,
काम हो ख़तम ना कभी,
एक भी लीव तू
मांग मत, मांग मत, मांग मत,
अग्निपथ… अग्निपथ… अग्निपथ.
तू ना हंसेगा कभी,
तू ना खुश रहेगा कभी,
18 घंटे काम करने की
कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ,
अग्निपथ… अग्निपथ… अग्निपथ.
यहाँ बड़ा कंफ्यूज़न है,
ज़िन्दगी फुल ऑफ़ टेंशन है,
एक्सक्लूसिव-ब्रेकिंग से
लथपथ… लथपथ… लथपथ,
अग्निपथ… अग्निपथ… अग्निपथ


