Connect with us

Hi, what are you looking for?

बिजनेस

पत्रकारिता में योगदान के लिए संजय राठी सम्‍मानित

रोहतक। हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आज नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। न्यूजपेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से गांधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित एक समारोह में एशियन अकादमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के निदेशक संदीप मारवाह ने उन्हें शॉल भेंट किया। यह समारोह न्यूजपेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संस्थापक स्वर्गीय एमआर गौड़ की याद में आयोजित किया गया। बाद में अपने संबोधन में संजय राठी ने श्री गौड़ को श्रद्धासुमन अर्पित किए और पत्रकारों के हित में किए गए कार्यों की चर्चा की। साथ ही उन्होंने न्यू मीडिया यानि वेब जर्नलिज्म के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। समारोह के आयोजक विपिन गौड़ ने आभार जताया। न्यूजपेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संगठन सचिव संजय राय ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अवधेश सिंह, खालसा कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डा. स्मिता मिश्रा भी मौजूद थीं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...