सिंगरौली : बैढ़न थाना परिक्षेत्र स्थित भकुआर निवासी एक पत्रकार के घर से चोरों ने आभूषण सहित लाखों का सामान चुरा लिया. पत्रकार ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, परन्तु अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है. जानकारी के अनुसार अमलोरी से सटे गांव भकुआर निवासी पत्र दिनेश पाण्डेय के घर में सेंधमारी कर चोरों द्वारा 32 हजार रुपये नकद सहित घर में रखे सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. दिनेश पाण्डेय द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत पर बैढ़न थानाध्यक्ष इसरार मन्सुरी ने घटनास्थल का दौरा किया. पुलिस ने आसपास रहने वालों से पूछताछ भी की, परन्तु अब तक इस मामले का खुलासा नहीं हो पाया है. इस घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त है.


