Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

परेशानियों से निजात पाने के लिए देवी की भक्ति कर रहे हैं अमर सिंह

ज्वालामुखी। इन दिनों गर्दिश के दौर से गुजर रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह आखिर हिमाचल प्रदेश में देवी देवताओं की शरण में पहुचं गये हैं। अपनी सहयोगी सिने अभिनेत्री जयप्रदा के साथ अमर सिंह इन दिनों हिमाचल प्रवास पर हैं व बीती रात उन्होंने कांगड़ा जिला के देहरा के पास स्थित शत्रुनाशिनी देवी बगलामुखी के मंदिर में अनुष्ठान कराया। यह अनुष्ठान गुरुवार सुबह तक चलता रहा। ऐसा विश्‍वास किया जाता है कि शत्रु नाशिनी देवी बगलामुखी के दरबार विशेष पूजा कराने से शत्रुओं के भय से मुक्ति मिलती है।

ज्वालामुखी। इन दिनों गर्दिश के दौर से गुजर रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह आखिर हिमाचल प्रदेश में देवी देवताओं की शरण में पहुचं गये हैं। अपनी सहयोगी सिने अभिनेत्री जयप्रदा के साथ अमर सिंह इन दिनों हिमाचल प्रवास पर हैं व बीती रात उन्होंने कांगड़ा जिला के देहरा के पास स्थित शत्रुनाशिनी देवी बगलामुखी के मंदिर में अनुष्ठान कराया। यह अनुष्ठान गुरुवार सुबह तक चलता रहा। ऐसा विश्‍वास किया जाता है कि शत्रु नाशिनी देवी बगलामुखी के दरबार विशेष पूजा कराने से शत्रुओं के भय से मुक्ति मिलती है।

 

काबिलेगौर है कि अमर सिंह इन दिनों सीबीआई के शिकंजे में हैं व उनका नाम कैश फार वोट के मामले में आया है। व उनसे इस मामले में पूछताछ संभव है। यही वजह है कि अमर सिंह इन दिनों ज्योतिषयों व तांत्रिकों के फेर में आ गये हैं व भगवान का सहारा लेकर अपनी मुसीबतों से पार पाना चाहते हैं।

हिमाचल में आकर ऐसा लगता है कि देवलोक में आ गये है : अमर सिंह

समाज वादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह ने आज विश्व विख्‍यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मन्दिर में माथा टेक कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मां की महिमा का गुणगान भी किया। इस मौके पर उनके साथ अभिनेत्री जया प्रदा व अन्य कई लोग भी थे। अमर सिंह ने मन्दिर परिसर में राजनैतिक बयानबाजी से गुरेज की,  परंतु हिमाचल प्रदेश के नैसर्गिक सौंन्दर्य व पहाड़ों के दैवीय प्रभाव के बारे में वे बोलने पर विवश हो गये। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देव भूमि है यहां आकर ऐसा लगता है जैसे देवलोक में आ गये हैं।

उन्होंने कहा कि अपनी इष्ट देवी के दर्शनों से उन्हें असीम शांति मिली है तथा बार-बार यहां को आने का दिल करता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पर्वत पहाड़ देवालय जितने रमणीय पवित्र व मोहक हैं,  उतने ही यहां के लोग भी अच्छे हैं। वे जहां भी गये वहां के लोगों ने उनका भव्‍य स्वागत किया। वे हिमाचल के लोगों के धन्यवादी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आकर तमसो मां ज्योतिर्गमय यानि शरीर की तमस हटाकर ज्योति पुंज प्रकाशमान होता है।  मां की कृपा व आशीर्वाद के आगे दुनिया की कोई शक्ति का अस्तित्व नहीं है मन को असीम शांति मिली है। फिल्म अभिनेत्री व सांसद जया प्रदा ने कहा कि इस धरती व यहां के लोगों का जो प्यार व आशीर्वाद मुझे यहां आकर मिला है,  इसे मैं मां का आशीर्वाद मानती हूं। मैं मां की भक्‍त हूं पहली बार यहां आई हूं।  यहां अखंड जल रही ज्योतियां सचमुच में ही एक चमत्कार हैं मां की महिमा को नमस्कार है।

ज्‍वा‍लामुखी से विजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...