Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

पश्चिम की पूंजी संस्‍कृति बनी भारतीय पत्रकारिता की आदर्श : सिन्‍हा

भोपाल।  इंडिया पालिसी फाउंडेशन के मानद निदेशक राकेश सिन्हा का कहना है कि पश्चिम की पत्रकारिता पूंजी की पत्रकारिता है जबकि भारतीय पत्रकारिता के मूल में पुरूषार्थ निहित है, क्योंकि भारतीय पत्रकारिता देश के स्वतंत्रता आंदोलन से प्रेरणा पाती है। वे यहां माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में प्रख्यात पत्रकार स्व. प्रभाष जोशी की द्वितीय पुण्यतिथि (5 नवंबर,2011) पर उनकी स्मृति में आयोजित ‘मीडिया का समाजशास्त्र’ विषय पर व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बृजकिशोर कुठियाला ने की।

दिल्ली विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर श्री सिन्हा ने कहा कि पश्चिमी संस्कृति हमारा आदर्श बन गयी है और हमने अपने गौरवशाली अतीत को बिसरा दिया है। उन्होंने कहा कि अब जरूरत इस बात की है कि वैकल्पिक पत्रकारिता के माध्यम से हम आज के ज्वलंत प्रश्नों के उत्तर तलाशें। यही पत्रकारिता देश के विकास का उद्यम बन सकती है। उनका कहना था कि स्थानीय संवाद को बढ़ाने का प्रयास इसी से सफल होगा और स्थानीय आकांक्षांएं मीडिया में अपनी जगह बना सकेंगीं।

श्री सिन्हा ने कहा कि नई पत्रकार पीढ़ी को चाहिए कि वह राष्ट्रीय प्रश्नों पर सामाजिक सरोकार पैदा करे तथा सामाजिक सरोकारों पर राष्ट्रीय दृष्टिकोण विकसित करना चाहिए। उनका कहना था कि आज के युग में भ्रम अधिक हैं, जिसके कारण आदर्श की बात करने वाले ज्यादा हैं किंतु आदर्श पर चलने वाले कम हो गए हैं।

कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. बृजकिशोर कुठियाला ने कहा कि वर्तमान पत्रकारिता के दोष और गुणों को देखते अपना ध्येय खुद तय करना होगा। ध्येयनिष्ठ पत्रकारिता के विकास से ही भारत विश्वशक्ति बनेगा। उनका कहना था कि स्व. प्रभाष जोशी एक ऐसे पत्रकार थे जिन्होंने ताजिंदगी ध्येयनिष्ट पत्रकारिता की, उनकी स्मृति आज के युवा पत्रकारों का संबल बन सकती है। कार्यक्रम का संचालन जनसंचार विभाग के अध्यक्ष संजय द्विवेदी ने किया। आरंभ में अतिथियों का स्वागत निदेशक-संबद्ध संस्थाएं दीपक शर्मा एवं मीता उज्जैन ने किया। कार्यक्रम में प्रो. आशीष जोशी, डा. पवित्र श्रीवास्तव, पुष्पेंद्रपाल सिंह, राघवेंद्र सिंह, डा. आरती सारंग मौजूद रहे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...