Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

पाकिस्‍तान में छपे लाखों के नकली नोट इटावा से बरामद, पांच तस्‍कर गिरफ्तार

इटावा : देश की अर्थव्यवस्था को चकनाचूर करने के लिये पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की खुफिया संस्‍था आईएसआई ने भारतीय मुद्रा का नकली करण पूरी तरह से कर दिया है। बडे़ महानगरों के बाद यह नकलीकरण अब देश के छोटे शहरों मे भी आ गया है। उत्तर प्रदेश की इटावा पुलिस ने आईएसआई संचालित भारतीय मुद्रा की खेप के साथ नकली नोट के पांच तस्करो को पकड़ने का दावा किया है। इन सभी आरोपियो के कब्जे से 2 लाख 75 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किये गए है। इन आरोपियों की निशानदेही पर इटावा पुलिस की टीम को बंगाल के मालदा भेजा गया है। पाक निर्मित भारतीय मुद्रा के बरामद होने के बाद आईबी और अन्य खुफिया एजेंसियों का दल इटावा आ गया है, जो पकडे़ गये नकली नोटों के तस्करों से पूछताछ करने में लगा है। इटावा में पाक निर्मित नोटों के बरामद होने का यह पहला मामला सामने आया है।

इटावा : देश की अर्थव्यवस्था को चकनाचूर करने के लिये पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की खुफिया संस्‍था आईएसआई ने भारतीय मुद्रा का नकली करण पूरी तरह से कर दिया है। बडे़ महानगरों के बाद यह नकलीकरण अब देश के छोटे शहरों मे भी आ गया है। उत्तर प्रदेश की इटावा पुलिस ने आईएसआई संचालित भारतीय मुद्रा की खेप के साथ नकली नोट के पांच तस्करो को पकड़ने का दावा किया है। इन सभी आरोपियो के कब्जे से 2 लाख 75 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किये गए है। इन आरोपियों की निशानदेही पर इटावा पुलिस की टीम को बंगाल के मालदा भेजा गया है। पाक निर्मित भारतीय मुद्रा के बरामद होने के बाद आईबी और अन्य खुफिया एजेंसियों का दल इटावा आ गया है, जो पकडे़ गये नकली नोटों के तस्करों से पूछताछ करने में लगा है। इटावा में पाक निर्मित नोटों के बरामद होने का यह पहला मामला सामने आया है।

इटावा की एसओजी टीम तथा थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर पांच अभियुक्तों को जाली भारतीय मुद्रा ( दो लाख पचहत्तर हजार) के साथ इटावा शहर में अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। एक अभियुक्त भागने में सफल रहा। एसओजी और सिविल लाइन पुलिस ने संयुक्त रूप से छापे मारी करके अशोक कुमार पुत्र राम सनेही निवासी कोठी कैस्त थाना जसवन्तनगर, जनपद इटावा हाल पता कोकपुरा थाना सिविल लाइन जनपद इटावा, राजेन्द्र सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी कोठी कैस्त थाना जसवन्तनगर, जनपद इटावा, देवेन्द्र कुमार पुत्र रूपसिंह निवासी कोठी कैस्त थाना जसवन्तनगर, जनपद इटावा, राहुल कुमार पुत्र कृपाल सिंह निवासी नई मण्डी आगरा रोड थाना कोतवाली, जनपद मैनपुरी, महेन्द्र सिंह पुत्र बलराम सिंह निवासी नगला भदौरिया थाना बकेवर जनपद इटावा को गिरफ्तार किया, जबकि महेन्द्र पाल सिंह उर्फ बड़े यादव पुत्र शिवराम सिंह निवासी मन्दिर महेवा थाना बकेवर, जनपद इटावा मौके का फायदा उठा करके फरार हो गया।

बरामदगी का विवरण -एक-एक हजार के कुल 146 जाली भारतीय मुद्रा कुल रुपये 1,46,000 पॉच-पॉच सौ के कुल 258 जाली भारतीय मुद्रा नोट कुल रुपये 1,29,000 अभियुक्त अशोक ने पूछताछ पर बताया कि वह कछुओं के सूखे गोश्त के चिप्स को छोटे-छोटे शिकारियों से इकट्ठा करके वह पश्चिम बंगाल में 5000 रुपये प्रति क्रिग्रा में बेचता है। बंगाल में कुछए के सूखे गोश्त के चिप्स की बहुत ज्यादा मांग रहती है। वह मालदा में इस सूखे गोश्त के चिप्स को बेचकर जो रुपया इकट्ठा करता है, उस असली रुपयों को पश्चिम बंगाल के मालदा के वहीद उर्फ नासिर नाम के व्यक्ति से से बदल लेता है जो असली नोटों के बदले नकली नोट देता है। मेरे अलावा वहीद उर्फ नासिर के नेटवर्क से महेन्द्र सिंह उपरोक्त जुड़ा हुआ है, जो वहीद उर्फ नासिर से जाली नोट लेकर यहॉ इटावा में सप्लाई करता है।

अभियुक्त महेन्द्र सिंह ने पूछताछ पर बताया कि वह भी अशोक की तरह वहीद उर्फ नासिर के नेटवर्क से जुड़ा है। उससे भारतीय जाली मुद्रा 50 प्रतिशत पर लाकर यहॉ 70 प्रतिशत में सप्लाई करता है साथ ही यह टॉवरों में डीजल फिलिंग का कार्य भी करता है। उस डीजल फिलिंग के धंधे में जो रुपया मुझे अपने मजदूरों व पेट्रोल पम्प मालिकों को पेमेंट करना होता है उनमें यह कुछ जाली मुद्रा पेमेंट में मिला कर सप्लाई कर देता है, जिससे आमदनी दोगुनी हो जाती है। मेरे अलावा एक साथी जिसका नाम ललित पुत्र सत्यवीर निवासी ग्राम व पोस्ट सालनी कसार जिला झज्जर हरियाणा का रहने वाला है, वह भी वहीद उर्फ नासिर के नेटवर्क से जुड़ा है। अभियुक्त राजेन्द्र सिंह, देवेन्द्र कुमार व राहुल ने पूछताछ पर बताया कि यह लोग अभियुक्त अशोक से 500-500 रुपये के जाली मुद्रा को पेट्रोल पम्प व मोबाइल रिचार्ज में चलाते हैं तथा कुछ जाली मुद्रा को यह लोग दूसरे लोगों को टप्पेबाजी करके उनसे असली मुद्रा में तब्दील कर लेते हैं।

उक्त सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 423/2011 धारा 489(ख), (ग) बनाम अशोक कुमार आदि 05 नफर उपरोक्त के पंजीकृत होकर विवेचना प्रचलित है। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. अशोक कुमार राधव ने बताया कि इटावा पुलिस ने जो नकली नोट बरामद किये है वे पाक निर्मित हैं। इन नोटों की खेप के पकडे़ जाने का मामला बेहद गंभीर है। इस मामले को लेकर हर स्तर पर गहनता से पड़ताल की जा रही है।

दिनेश शाक्‍य की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...