Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

पीआईबी वालों को नहीं पता है मंगल ग्रह और मंगलवार ग्रह के बीच का फर्क!

पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) केंद्र सरकार से जुड़ी सूचनाओं के प्रचार और प्रसार का काम करता है. हमेशा तमाम विवादों से घिरे रहने वाले इस विभाग में अजीबोगरीब कर्मचारी काम करते हैं. इनको मंगल ग्रह और मंगलवार के बीच कुछ फर्क समझ में नहीं आता है. अब ये सिफारिश से पीआईबी पहुंचे हैं या फिर योग्‍यता की बदौलत पर एक खबर से इनका सामान्‍य ज्ञान पर प्रश्‍न चिन्‍ह खड़े हो रहे हैं. जिसमें मंगल ग्रह को मंगलवार ग्रह बताया गया है. आप भी नीचे पढ़ सकते हैं. पीआईबी द्वारा जारी खबर.

मंगलवार मिशन शुरू किया जाना

कार्मिक… लोक शिकायत और पेंशन तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, राज्‍य मंत्री श्री वी. नारायणसामी ने लोकसभा में आज एक लिखित प्रश्‍न के उत्‍तर में बताया कि अक्‍तूबर/नवम्‍बर 2013 के दौरान भारतीय अन्‍तरिक्ष अनुसंधान संगठन ने ‘’मंगल कक्षित्र मिशन’’ को शुरू करने का प्रस्‍ताव रखा है। मंगलवार ग्रह के अन्‍वेषण में यह मिशन भारत का पहला कदम होगा। मंगल कक्षित्र अन्‍तरिक्षयान को प्राप्‍त करना तथा भारतीय ध्रुवीय उपग्रह प्रमोचक राकेट (पी.एस.एल.वी.-एक्‍स.एल.) का प्रयोग करते हुए इसका प्रमोचन प्रस्‍ताव के अंतर्गत शामिल है। फिलहाल, प्रस्‍ताव अनुमोदनार्थ सरकार के विचाराधीन है।

उन्‍होंने यह भी बताया कि भू कक्षा से लगभग 300 दिवस के यात्रा के बाद मंगलवार कक्षित्र अन्‍तरिक्षयान को मंगलवार के ईर्द-गिर्द दीघ्रवृत्‍तीय कक्षा में स्‍थापित किया जाएगा। मंगलवार के ईर्द-गिर्द अन्‍तरिक्षयान की कक्षीय कालावधि के दौरान, वैज्ञानिक प्रयोगों के निष्‍पादन के लिए अन्‍तरिक्षयान में लगे यंत्रों का प्रयोग किया जाएगा। प्रस्‍तावित मंगलवार मिशन का लक्ष्‍य और उद्देश्‍य मंगलवार ग्रह के वायुमंडल के बारे में हमारी जानकारी को बढ़ाने हेतु वैज्ञानिक प्रयोगों का आयोजन करना तथा मंगलवार ग्रह की कक्षा तक पहुंचने हेतु हमारी प्रौद्योगिकी क्षमता का प्रदर्शन करना है। यह युवा वैज्ञानिकों में उत्‍साह भरने तथा राष्‍ट्र को गौरवान्वित करने के अलावा, आगामी वैज्ञानिक अन्‍वेषणकारी मिशनों के लिए भी मार्ग प्रशस्‍त करेगा।
मीणा/शोभा/शौकत-1827

एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...