Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

पुलिस ने न्‍यूज ऑफ द वर्ल्‍ड के एक और पत्रकार को गिरफ्तार किया

लंदन। रूपर्ट मर्डोक के बंद हो चुके 168 साल पुराने अखबार न्यूज ऑफ द व‌र्ल्ड के एक पूर्व पत्रकार नेविल थुर्लबेक को ब्रिटेन के अधिकारियों ने गवाहों के साथ नजदीकियां बढ़ाने के संदेह में गिरफ्तार कर लिया है। उल्‍लेखनीय है कि फोन टैपिंग के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद अखबार के इस पूर्व 51 वर्षीय संवाददाता नेविल थुर्लबेक को पिछले साल पांच अप्रैल को कोर्ट ने जमानत दे दी थी। इसके बाद से ही यह पत्रकार गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने एक बयान में बताया कि नेविल को फोन हैंकिंग के मामले में पूछताछ करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

नेविल को मध्‍य लंदन पुलिस के समक्ष पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही न्यूज ऑफ द व‌र्ल्ड की पूर्व संपादक रेबेका ब्रुक्स को गिरफ्तार किया गया था। अब तक इस मामले में न्‍यूज ऑफ द वर्ल्‍ड के कई पत्रकारों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया जा चुका है। पिछले साल फोन हैकिंग विवाद के सामने आने के बाद मर्डोक ने जुलाई में इस अखबार को बंद कर दिया था।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...