Connect with us

Hi, what are you looking for?

ये दुनिया

पेट्रोल वृद्धि के खिलाफ मेरठ में सड़क पर उतरेंगे सपाई

आसमान छूती मंहगाई व पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में समाजवादी पार्टी के 31 मई, 2012 के प्रदेश बन्द को सफल बनाने के लिए समाजवादी व्यापार सभा ने कमर कस ली है। व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने प्रेस को बताया कि प्रत्येक जनपद में यह संदेश भेज दिया गया है कि व्यापार सभा के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ बाजारों में सम्पर्क कर बन्द के कारणों को बतायेंगे तथा उनसे प्रतिष्ठान बन्द करने की अपील करेंगे। हलवाई व चाय की दुकानों आदि पर जहां अगले दिन की तैयारी के लिए कच्चा माल तैयार किया जाता है जैसे मैदा दाल आदि पानी में भिगोना, दही जमाना वहां पर बन्द की पूर्व संध्या पर व्यापाक प्रचार होगा कि 31 तारीख को बाजार बन्द रहेंगे तथा व्यापारी इसमें सहयोग करें। बन्द के दिन व्यापार सभा कार्यकर्ता प्रात: 6 बजे से ही सड़कों पर इस बात की निगरानी रखेंगे कि भट्टी आदि न जलाई जाय।

व्यापार सभा नेता ने कहा है कि इस समय केन्द्र सरकार की अक्षमता के कारण जनता त्रस्त है मंहगाई, रोकना तो दूर स्थिर नही हो पा रही है। पेट्रोल डीजल की कीमतों के बढ़ने से महंगाई आग की तरह तबाही मचा रही है। ससंद के सत्र की समाप्ति के अगले ही दिन मूल्य वृद्धि कर कांग्रेस ने एक बार पुन- लोकतन्त्र को दर किनार करने का कुप्रयास किया है। गोपाल अग्रवाल ने कहा है कि बन्द ऐतिहासिक होगा तथा केन्द्र सरकार के लिए स्पष्ट चेतावनी देने वाला होगा। उन्होंने बताया कि व्यापार सभा की जिला व नगर इकाइयों से प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट ली जा रही है। बन्दी के दिन की पूर्व सन्ध्या पर मोमबत्ती अथवा मशाल जुलूस से भी जागरूकता पैदा की जायेगी। प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...