Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

प्रलेस के नए महासचिव बने अली जावेद

नई दिल्ली : प्रलेस का तीन दिवसीय पन्द्रहवां राष्ट्रीय सम्मेलन आज समाप्त हुआ. सम्मलेन के आखरी अधिवेशन में आज नई कार्य कारिणी का गठन हुआ और अली जावेद को महासचिव चुना गया जो दिल्ली विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग में ऐसोसिएट प्रोफेसर हैं. कार्यकारिणी में ३१ सदस्यों के आलावा एक अध्यक्ष मंडल और एक सचिव मंडल बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ. अध्यक्ष मंडल के चेयरमेन प्रसिद्ध तमिल लेखक पुन्निलन तथा अन्य ४ सदस्यों विश्वनाथ त्रिपाठी (दिल्ली), खगेन्द्र ठाकुर (बिहार, झारखण्ड), गीतेश शर्मा (प. बंगाल) और सुखदेव सिंह (पंजाब) का चुनाव हुआ. मलयालम लेखक ओवीएन कुरूप व प्रो. नामवर सिंह को संरक्षक बनाया गया है, और सचिव मंडल के अन्य सदस्य राजेंद्र राजन (बिहार), सतीश कलसेकर (महाराष्ट्र), पी. लक्ष्मीनारायणा (आन्ध्र प्रदेश) और अमिताभ चक्रवर्ती (प. बंगाल) हैं. हर राज्य का सचिव या अध्यक्ष में से कोई एक कार्यकारिणी के सदय मंडल में शामिल होंगे. तीन
दिन के इस सम्मलेन में समस्त भारत के २० राज्यों के लगभग चार सौ लेखकों ने शिरकत की.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...