न्यूयॉर्क : सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के शेयर नास्दक में पहली बार सूचीबद्ध हुए और खबर लिखे जाने तक यह अपने आवंटन मूल्य 38 डॉलर से ऊपर 41.10 डॉलर पर बना हुआ था। अमेरिका में आठ वर्ष पहले हार्वर्ड के एक कमरे में कॉलेज सहयोगियों के सम्पर्क मंच के रूप में शुरुआत करने वाली फेसबुक कंपनी की कीमत वर्तमान समय में 109.36 अरब डॉलर है, क्योंकि कंपनी ने आईपीओ से करीब 16 अरब डॉलर एकत्रित कर लिए हैं। यह अमेरिका का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ है।
सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक की न्यूयॉर्क के नैस्डेक स्टॉक एक्सचेंज में शुक्रवार को बड़े धूम-धड़ाके के साथ लिस्टिंग हुई। फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने नैस्डेक की ओपनिंग बेल बजाकर शेयरों की ट्रेडिंग का ऐलान किया। उम्मीद की जा रही थी कि पहले दिन ही शेयर 30 से 50 फीसदी तक उछल सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नेसडैक के खुलते ही फेसबुक के शेयरों की कीमत में 10 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया। शुरुआती कारोबार में शेयरों की कीमत 42 डॉलर तक पहुँच गई थी पर बाद में इसमें थोड़ी गिरावट आई।
फेसबुक की बाजार क्षमता इस बात से प्रतिबिंबित होती है कि इसके संस्थापक मार्क जुकेरबर्ग की आयु अभी 30 से कम है और उनकी टीम ने उस समय अरबों डॉलर जुटाने में कामयाब रही, जबकि अमेरिका एक मंदी से उबर रहा है और पूरे विश्व में निवेशक शेयरों से दूर रह रहे हैं। इससे पहले फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने कैलिफोर्निया में कंपनी मुख्यालय के बाहर औपचारिक ओपनिंग बेल बजाई। फेसबुक के शेयर नैसडैक पर पंजीकृत हुए हैं जहाँ तकनीकी कंपनियों – गूगल, ऐपल आदि के शेयरों की खरीद-बिक्री होती है।


