Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

बारिश से भीगी दिल्ली को गरमाने निकल पड़े हैं बाबा रामदेव

दिल्ली के रामलीला मैदान से 4 जून को भगाए जाने के बाद बाबा रामदेव आज दिल्ली पहुंच रहे हैं. इसके चलते सुबह से हो रही बारिश से भीगी दिल्ली के शाम तक गरमाने के आसार हैं. कहा जा रहा है कि बाबा रामदेव आज शाम चार बजे एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. इस प्रेस कांफ्रेंस में अपनी लंबी चुप्पी तोड़ने के साथ वह सरकार से दो-दो हाथ करने का ऐलान भी कर सकते हैं. साथ ही अपने पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब भी वे देंगे.

सूत्रों के मुताबिक बाबा रामदेव दोपहर में करीब ढाई बजे दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल जाएंगे. इस अस्पताल में भर्ती अपनी शिष्या राजबाला से मुलाकात करेंगे जो रामलीला मैदान में लाठीचार्ज के दौरान बुरी तरह घायल हो गईं थीं और उनकी जान खतरे में पड़ गई थी. रामदेव समर्थकों पर चार जून को लाठीचार्ज के दौरान राजबाला की रीढ़ में चोट लग गई थी. 51 वर्षीय राजबाला अब भी गंभीर हाल में हैं और जी.बी. पंत अस्पताल के आईसीयू में हैं. वह गुड़गांव की रहने वाली हैं. जीबी पंत अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि सांस लेने में दिक्कत के कारण उन्हें बेंटीलेटर पर रखा गया है. डाक्टरों ने कहा है कि राजबाला होश में जरूर हैं पर उनकी हालत गंभीर है, गर्दन के नीचे पूरा शरीर पैरालाइज है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...