बालीवुड में फिल्म सक्सेस का कोई ट्रेंड शुरू होता है और सफल होता है तो उसे फालो करने वाले कई पैदा हो जाते हैं. पर यह बात प्रिगनेंसी पर लागू नहीं हो सकती क्योंकि किसी की प्रिगनेंसी देखकर अन्य प्रिगनेंट होने की तैयारी नहीं करतीं. इसी कारण ऐश्वर्या राय के प्रिगनेंट होने की खबर आने के बाद शिल्पा शेट्टी और लारा दत्ता के भी गर्भवती होने की जानकारी आने को लोग महज इत्तफाक और संयोग मान रहे हैं. पर कहने वाले तो कह ही रह हैं कि बालीवुड में बेबी टाइम ट्रेंड शुरू हो चुका है. लोग ऐश्वर्या राय के साथ साथ शिल्पा और लारा को भी बधाई देने लगे हैं. लारा दत्ता की शादी टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से हुई है जबकि शिल्पा शेट्टी के पति राज बिंद्रा हैं जो उद्योगपति हैं. इन दिनों तीनों प्रिगनेंट अभिनेत्रियां आराम की जगह जमकर काम कर रही हैं. ऐश्वर्या अपनी साइन की हुई फिल्में निपटाने में लगी हैं तो लारा डान2 की शूटिंग खत्म करने के बाद अपने होम प्रोडक्शन की एक फिल्म में व्यस्त हैं. शिल्पा भी आइफा एवार्ड शेरेमनी में बिजी हैं. शिल्पा और लारा की तरफ से आधिकारिक तौर पर प्रिगनेंसी की सूचना की पुष्टि नहीं हो पाई है पर सूत्रों का कहना है कि खबर बिलकुल सही है.


