Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

बाड़मेर में किशोरी से गैंग रेप, दो गिरफ्तार

बाड़मेर। देश भर में लगातार दुष्कर्मों के मामले को लेकर चल रहे विरोध और मृत्युदंड की मांग के बावजूद भी देश व प्रदेश मे लगातार लड़कियों व महिलाओं से दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सीमावर्ती बाड़मेर जिले के सदर थाना इलाके में गुरुवार रात तीन दरिंदों ने अपने समाज के रात्रि जागरण से अपनी मां के साथ घर लौट रही सत्रह वर्षीय किशोरी को उठाकर बोलेरो केम्पर गाड़ी में डालकर सूनसान इलाकों में ले जाकर दुष्कर्म किया और कई घंटों के बाद उसे सुनसान मार्ग पर पटक कर भाग गए। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद बाड़मेर पुलिस अधीक्षक राहुल बारहठ के निर्देशनुसार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो दुष्कर्म आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरे की तलाश जारी है। बाडमेर के पुलिस अधीक्षक राहुल बारहठ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सदर थाना इलाके में घोनरी नाडी की रहने वाली किशोरी अपनी मां के साथ जागरण के बाद घर लौट रही थी। बोलेरो में आये तीन आरोपियों मनोहर लाल, नरेन्द्र सिंह और सावल राम ने किशोरी को जबरदस्ती उठाकर बोलेरो में डाल लिया और सुनसान इलाके में ले जाकर कई बार अलग अलग स्थानों पर दुष्कर्म किया। आरोपी दुष्कर्म करने के बाद किशोरी को जंगल की सुनसान रास्ते पर पटक कर भाग गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किशोरी अपने परिजनों के साथ सुबह महिला थाने में मुकदमा दर्ज करवाने के बाद पहुंची और पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मनोहर लाल और नरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीसरे आरोपी सावल राम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल संभावित ठिकानों पर भेजे गये हैं। उन्होंने बताया कि आठवीं कक्षा तक पढ़ी पीडिता का मेडिकल मुआयना करवा कर धारा 164 के तहत बयान दर्ज किये और 166 के तहत बयान दर्ज करवाने के लिए संबंधित अदालत को आवेदन किया है। पुलिस पीडिता की रिपोर्ट पर मनोहर लाल, नरेन्द्र सिंह और सावल राम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366ए, 376 जी के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

क्या कानून की लचरता का हैं दोष ? : दिल्ली में गैंग रेप की घटना के हंगामा अभी तक थमा ही नहीं हैं कि एक और गैंग रेप की घटना सामने आ गई हैं। बाड़मेर से मात्र तीस किलोमीटर दूर स्थित रावतसर की घोनरी नाडी नामक स्थान पर एक नाबालिग सत्रह वर्षीय किशोरी को तीन वहशी भेडियों ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। सवाल यहाँ पर एक मात्र यही हैं कि क्या कानून का डर अपराधियों के जेहन में नहीं बचा या फिर हवस उन्हें उनके भविष्य के प्रति सोचने नहीं देती? बाड़मेर में हुई इस लोमहर्षक गैंगरैप के घटना के बाद यह सवाल भी खड़ा हो गया हैं कि लड़कियां अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकती? दिल्ली में छात्रा के साथ चलती बस में गैंग रेप की घटना ने पूरे विश्व में सनसनी फैला डाली थी और आज भी इस घटना के विरुद्ध पूरे मुल्क में विरोध प्रदर्शन और हंगामो का दौर चल रहा हैं। लेकिन इस मामले के शांत होने से पहले राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती जिले बाड़मेर में एक नाबालिग किशोरी के साथ गैंग रेप की घटना हो गई। इस सत्रह वर्षीय किशोरी को तीन युवक रात के दो बजे घर से उठा कर अपनी गाडी के जरिये काफी दूर तक ले गए और वहां सभी आरोपियो ने बारी-बारी इस किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपियों ने इसको निश्चेतन अवस्था में घर से थोड़ा दूर डाला और वहां से फरार हो गये। पीडिता मुश्किल से घर तक पहुँच पाई और परिजनों को इस घटना के सम्बन्ध में जानकारी दी। तब परिजन उसे बाड़मेर के महिला थाना लेकर पहुंचे और इस सम्बन्ध में मामला दर्ज़ करवाया। पुलिस के होश भी इस घटना के बाद फाख्ता हो गये हैं। हालांकि थोड़ी दौड़-भाग के बाद पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, लेकिन अभी भी पुलिस की गिरफ्त से एक आरोपी दूर हैं। मामले की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक राहुल बारहठ स्वयं पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक राहुल बारहठ ने इस गैंग रेप के मामले की गम्भीरता को मद्देनजर रखते हुए इसकी जांच बाड़मेर पुलिस उपाधीक्षक नाजिम अली को सौंपी हैं। फिलहाल मामले की जांच शुरू करते हुए पुलिस ने पीडिता का मेडिकल मुआयना करवाया हैं और प्राथमिक उपचार के बाद पीडिता के बयान भी कलमबद्ध किये हैं।

गैंगरैप और एक लड़की बन गई जिन्दा लाश : इस गैगरैप की घटना के बाद पीड़ित लड़की सदमे में है। अस्पताल में शून्य में ताकती इस लड़की की आँखें यही दिखा रही थी। जब इस पीडिता को राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल मुआयने और प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया तो इसका चेहरा देख कर अंदाज़ा लगाया जा सकता था कि इस घटना ने उसके मासूम जीवन को कितना उद्द्वेलित कर डाला हैं। इस घटना के बाद पुलिस के अधिकारी जबी घटना के बारे में उससे जानकारी ले रहे थे, तब उसकी आँखों में सिवाय आंसुओं के कुछ भी नहीं नज़र आ रहा था।

बाड़मेर से दुर्गसिंह राजपुरोहित की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...