मुम्बई। मलिका सहरावत के साथ इंद्र कुमार और अशोक ठाकरिया ने ऐसा क्या कर दिया कि वो नाराज हो गई हैं? हुआ यह है कि फिल्म डबल धमाल से मल्लिका का वह सीन निकाल दिया गया है, जिसको उन्होंने बिकनी पहन कर शूट किया था। इन्द्रकुमार की डबल धमाल में जलेबी बाई के रूप में मल्लिका सहरावत खूब लोकप्रियता हासिल कर रही है। इस फिल्म में उन्होंने एक जबर्दस्त आइटम नम्बर भी किया है, जिसके लिए उन्होंने बड़ी रकम इन्द्र कुमार व अशोक ठाकरिया से ली है। इस आइटम नम्बर में उन्होंने जबर्दस्त ठुमके भी लगाए है।
इस फिल्म से बिकनी सीन हटाने की जो वजह बताई जा रही है, वह यह है कि यह सीन फिल्म की कहानी से मैच नहीं करता है। निर्माताओं का तर्क है कि यह एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है और मल्लिका का बिकनी सीन कुछ ज्यादा ही उत्तेजक है, इसलिए इसे एडिट कर दिया है। निर्देशक इंद्र कुमार का कहना है कि फिल्म में उनका किरदार काफी ग्लैमरस है, इसलिए एक सीन के कटने से उनकी छवि पर कोई असर नहीं पड़ने वाला।


