Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

बिना बैटरी निकाले सिम लगाने-हटाने की सुविधा वाले तीन मोबाइल लांच

: नोकिया की तरफ से तीन नए मोबाइल लांच : चंडीगढ़। नोकिया ने मंगलवार को भारतीय बाजार में अपने तीन मोबाइल लांच किये हैं. नोकिया इंडिया ने भारतीय बाजार में ड्यूल सिम और टच मोबाइल फोन की बढ़ती मांग को देखते हुए इस वर्ग में अपनी पैठ मजबूत बनाने के तहत आज ‘सीटू-03’ और ‘सीटू-06’ टच एंड टाईप स्लाइडर फोन उतारे. कम्पनी ने टच सुविधा के साथ एक सिंगल सिम मोबाईल फोन ‘सीटू-02’ भी बाजार में उतारा है. तीनों फोन में यह सुविधा भी है कि इनमें फोन को स्विच ऑफ और बैटरी निकाले बगैर इनमें सिम निकाला और बदला जा सकता है.

कम्पनी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक (उत्तर) रवि कुमार ने बताया कि ये फोन फास्ट इंटरनेट सर्फिंग, लोकेशन मैपिंग, दो मैगापिक्सल कैमरा, एफएम रेडियो, मीडिया प्लेयर, 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमरी तथा कई अन्य एप्लीकेशंस से लैस हैं. सीटू-02, सीटू-03 और सीटू-06 मोबाईल फोन की कीमत क्रमशः 4,289 रुपए, 4,949 रुपए और 5,349 रुपए हैं. नोकिया सीटू-03 और सीटू-06 में टच स्‍क्रीन के साथ- साथ स्‍लाइडर की भी सुविधा है इसके अलावा इन दोनो मोबाइलों में दो सिम कार्ड प्रयोग किया जा सकता है. वहीं सीटू-02 में केवल सिंगल सिम की ही सुविधा प्रदान की गयी है. नोकिया के इन तीनो मोबाइलों में सभी अत्‍याधुनिक सुविधाओं को शामिल किया गया है. बगैर इन तीनों मोबाइलों की बैटरी निकाले, आप आसानी से इन मोबाइलों से सिम कार्ड निकाल और डाल सकते है, यह खास सुविधा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...