Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

बिहार में हिंदुस्‍तान ने क्‍यों नहीं छापी फ्रॉड निर्मल बाबा की खबर?

एक तरफ जहां पूरे देश के इलेक्ट्रानिक मीडिया, प्रिंट मीडिया व वेब मीडिया में फ्राड निर्मल बाबा की खबरों को लेकर आपाधापी मची हुई है. वहीं बिहार के सबसे बड़े अखबार (प्रसार में) हिन्दुस्तान ने जाने किन कारणों से इस महत्वपूर्ण खबर के प्रति उदासीनता दिखाई है. ऐसे में फ्राड निर्मल बाबा की खबर नहीं प्रकाशित करने को लेकर कई तरह की चर्चा जारी है. उल्लेखनीय है कि अभी भी बिहार की 85 प्रतिशत आबादी रोजाना की खबरों के लिए अखबार पर ही आश्रित है. वैसे भी यहां शहरीकरण काफी कम है. शहरों या कस्बों के लोग तो दूसरे अखबारों, न्यूज चैनलों या खबर के अन्य स्त्रोत से काम चला लेते हैं. पर यहां की 60 फीसदी ग्रामीण जनता खबर जानने के लिए हिन्दुस्तान ही पढ़ती है.

हाल के कुछ सालों से हिन्दुस्तान में निर्ममतापूर्वक महत्वपूर्ण खबरों को दबाया जा रहा है. चाहे फारबिसगंज गोली कांड हो, नालंदा में महिलाओं की बर्बरतापूर्ण पिटाई हो, राज्य में तेजी से बढ़े फिरौती के लिए अपहरण या हत्या की घटना हो या सरकारी महकमे में चरम पर फैली घूसखोरी का मामला हो. कलमकार व पाठक भी आने वाले समय में हिन्दुस्तान के नम्‍बर एक का ताज उतरना तय मान रहे हैं. किसी भी खबर की विश्वसनीयता को लेकर आम पाठक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं.

मुकेश विकास

मोतिहारी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...