Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

बीएसए ने महिला शिक्षिका से शारीरिक सम्बन्ध बनाने की मांग की!

रायबरेली : जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय की महिला शिक्षिका ने गंभीर आरोप लगाये हैं। महिला शिक्षिका ने बताया कि उनकी अनुचित व अवैध मांग पूरी न करने के कारण बीएसए साहब ने हत्या व नौकरी न करने देने की धमकी दी है। बीएसए साहब मुझे बरबाद करने के लिए विभाग का एक लाख रुपया बरबाद कर चुके हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेंद, राही की सहायक अध्यापिका अलका तिवारी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अपनी व्यथा सुनायी। पत्र में बताया कि बीएसए से सूचना के अधिकार के तहत मांगी गयी जानकारियां भी उसे नहीं दी जा रही हैं। यह भी नहीं बताया जा रहा है कि किस नियम कानून या काउंसलिंग के तहत उनकी पोस्टिंग पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरे दुबे की गयी।

अलका तिवारी ने बताया कि बीएसए द्वारा सूचना न देने के कारण राज्य सूचना आयोग में अपील नियत है, लेकिन वह अपने पद का दुरुपयोग करते हुये मेरे खिलाफ कार्रवाई करने पर अमादा हैं। कहा कि अगर मेरे खिलाफ जांच हुयी तो कोई कमी नहीं मिलेगी, लेकिन बीएसए निष्पक्ष कार्य न कर अलका तिवारीअपनी अवैध मांगें पूरी न होने के कारण बरबाद कर देना चाहते हैं। सहायक अध्‍यापिका ने आरोप लगाया है कि बीएसए उनसे शारीरिक संबंध बनाने की मांग की, उनकी यह अनुचित मांग न माने जाने पर ही वो मुझे परेशान और प्रताडि़‍त कर रहे हैं। सहायक अध्यापिका ने मांग की कि बीएसए को भेजे गए पत्र की प्रति, जांच आख्याओं की प्रति, सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गयी सूचनायें अविलम्‍ब उपलब्ध करायी जाएं ताकि वह सम्यक जवाद दे सकें। साथ ही बेसिक शिक्षाधिकारी के कृत्यों की जांच कराकर दंडित कराया जाये, जिससे अन्य महिलाएं शोषण के शिकार से बच सकें। जिलाधिकारी अमृता सोनी ने स्वतंत्र एजेंसी से जाँच कराकर कार्यवाही करने कि बात कही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...