राज्य के आम बजट में पत्रकारों के लिए मेडीक्लम बीमा योजना की राशि 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 2 लाख रुपए करने और प्रीमियम राशि में पत्रकार कल्याण कोष से अंशदान 75 प्रतिशत से बढ़ाकर 90 प्रतिशत करने तथा जयपुर में पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय खोले जाने की घोषणा का राजस्थान पत्रकार परिषद ने स्वागत किया है। परिषद ने इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वे पत्रकारों और अच्छी पत्रकारिता के प्रति काफी संवेदनशील हैं। गहलोत ने अपने पिछले कार्यकाल में न केवल पत्रकारों के लिए आवास योजना बनाई बल्कि उसे जिला स्तर पर लागू भी किया। उनके पिछले कार्यकाल में ही काफी पत्रकारों का अपने घर का सपना साकार हो सका।
परिषद ने गहलोत से आग्रह किया है कि उदयपुर की पत्रकार आवास समस्या का शीघ्र समाधान कर वंचित पत्रकारों को अतिशीघ्र आवास आवंटित करवाने का प्रयास करें। जिला और तहसील स्तर पर भी पत्रकार आवास योजना को गति दी जानी चाहिए।


