Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

भारत में नेट पर लिखना-कहना मुश्किल होता जा रहा, सरकारी चौकसी चरम पर

: इंटरनेट गतिविधियों पर सरकार की निगरानी बढ़ी : नई दिल्ली: लोगों और संस्थाओं की इंटरनेट गतिविधियों पर सरकारी निगरानी में बढ़ोतरी के रुख के बीच भारत ने वर्ष 2012 के पहले छह महीनों के दौरान गूगल से दो हजार 319 मामलों में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की गोपनीय जानकारी मांगी। गूगल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2012 में जून तक के छह महीने की अवधि के दौरान इंटरनेट से जुड़ी उसकी विभिन्न सेवाओं से यू-ट्यूब वीडियो, खोज परिणाम, छवियां और वेबपेज समेत कई तरह की सामग्रियां हटाने की मांग भी दोगुनी होकर 596 पहुंच गई।

कंपनी के अनुसार इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की गोपनीय जानकारी मांगने की संख्या में जुलाई से दिसंबर, 2011 की छह महीने की अवधि के मुकाबले पांच फीसदी की बढ़त आई है। गूगल ने सरकार की ओर से इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की जानकारी मांगने के लिहाज से अमेरिका के बाद भारत को दूसरे नंबर पर रखा है। हालांकि कंपनी ने लगभग एक-तिहाई मामलों में भारतीय अधिकारियों का आग्रह नामंजूर कर दिया है। कंपनी ने अपनी अर्धवार्षिक ‘ट्रांसपैरेंसी रिपोर्ट’ में कहा है कि उसने जनवरी से जून, 2012 के दौरान भारत के अधिकारियों के दो हजार 319 में से 64 फीसदी आग्रह मान लिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...