Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

भूकंप से फिर डोला जापान, सुनामी की आशंका

टोक्यो से खबर है कि जापान में गुरुवार तड़के जोरदार भूकंप आया जिससे जापान हिलने लगा. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर करीब 6.7 आंकी गई. भूकंप के कारण देश के कई हिस्सों में सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई. समाचार एजेंसी क्योडो के मुताबिक, जापान के मौसम विज्ञान विभाग ने आईवेट इलाके में सुनामी की चेतावनी जारी की है. हालांकि भूकंप से अभी किसी नुकसान की सूचना नहीं है.

टोक्यो से 530 किलोमीटर दूर स्थित होंशू द्वीप के आईवेट प्रांत में सुबह सात बजे यह भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप देश के उसी भाग में आया जहां 11 मार्च को शक्तिशाली भूकंप आने के बाद सुनामी उठी थी. मौसम विभाग ने भूकंप आने के आधे घंटे के बाद सुनामी की चेतावनी वापस ले ली. भूकंप का केंद्र प्रशांत क्षेत्र में 20 किलोमीटर की गहराई पर था. बाद में सुनामी का एलर्ट सरकार ने वापस ले लिया. उल्लेखनीय है कि जापान इन दिनों सुनामी और भूकंप की मार से कराह रहा है. पिछले दिनों आए भूकंप और सुनामी से परमाणु रिएक्टर भी प्रभावित हुआ जिससे रेडियेशन फैल गया है. हजारों लोगों का जीवन प्रभावित हो चुका है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...