Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

भ्रष्‍टाचार उजागर करने वाली समाजसेविका के पति को फंसाने की साजिश!

समाज कल्याण विभाग के भ्रष्टाचार को उजागर करने पर समाज सेविका उर्वशी शर्मा के पति को झूठे प्रकरण में फँसाने का मामला प्रकाश में आया है। येश्वर्याज सेवा संस्थान की सचिव उर्वशी शर्मा द्वारा सूचना का अधिकार का प्रयोग कर उत्तर प्रदेश समाज कल्याण की एक पूर्व मंत्री, कई प्रमुख सचिवों, सचिव, निदेशक आदि की अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार की शिकायत शपथ पत्र के माध्यम से की गयी है। उर्वशी ने समाज कल्याण के निदेशक मिश्री लाल पासवान, प्राविधिक शिक्षा विभाग के सुरेन्द्र प्रसाद और राजेश चन्द्रा के समय के १४१६ लाख के घोटाले का पर्दाफाश किया।

समाज कल्याण विभाग यूँ तो अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए कार्य करता है लेकिन विभाग द्वारा चलाये जा रहे एकमात्र पॉलीटेक्निक को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् से मान्यता न मिल पाने के कारण सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। उर्वशी ने सूचना का अधिकार का प्रयोग कर यह खुलासा किया है किन्तु समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कान में तेल डाले बैठे हैं। विभाग में किये गए लाखों रुपयों के मेस-घोटाले को उर्वशी द्वारा प्रमुखता से उजागर किया गया है किन्तु विभाग द्वारा दलित छात्रों के मेस-शुल्क में घोटाला करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्यवाही न करके मामले की लीपापोती करने का प्रयास किया जा रहा है।

उर्वशी द्वारा समाज कल्याण की अवैध नियुक्ति की भी शिकायत निदेशक से की गयी है लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है। उर्वशी द्वारा उठाए गए भ्रष्टाचार के इन मुद्दों से घबराए समाज कल्याण के अधिकारियों नें उर्वशी शर्मा के पति संजय शर्मा, जो समाज कल्याण विभाग में कार्य करते हैं, को झूठे मामलों में फँसाने की साजिश के तहत एक तरफ तो उनके खिलाफ जिलाधिकारी लखनऊ की जांच बैठा दी, जो ११ मई को की गयी तो दूसरी तरफ उसी मामले में ०८ मई को निदेशक को पत्र जारी कर संजय शर्मा के खिलाफ मुकद्दमा पंजीकृत कराने और आरोप पत्र शासन को भेजने को पत्र भेज दिया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...