Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रदेश

मणिपुर में पेट्रोल की कीमतें आसमान पर

इंफाल: मणिपुर में पेट्रोल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है और कीमतें आसमान छू रही हैं। मणिपुर में तेल की कमी की वजह से लोगों को 180 से रुपये 200 रुपये प्रति लीटर में पेट्रोल खरीदना पड़ रहा है। इस दिक्कत की वजह ये है कि इंफाल को दीमापुर और सिल्चर से जोड़ने वाले दोनों हाइवे बंद हो गए हैं। दीमापुर हाइवे पर भूस्खलन हुआ है और सिल्चर से आने वाली सड़क पर पुल धंस गया है।

 इस वजह से मणिपुर में ज़रूरी चीज़ों की भारी किल्लत है। अब लोगों को पेट्रोल दिया जाना बंद कर दिया गया है। केवल जरूरी सेवाओं के लिए है पेट्रोल दिया जा रहा है। और लोग इसके लिए रात-रातभर लाइन में खड़े हो रहे हैं।  वहा के निवासियों का कहना है कि रात भर लाइन में लगे रहने के बाद कार वालों को 400 रूपये का ही पेट्रोल दिया जा रहा है। जबकि स्कूटर चलाने वालों को दो सौ रुपये से अधिक का तेल नहीं दिया जा रहा। इसका नतीजा ये है कि लोग कई गुना अधिक पैसा देकर पेट्रोल खरीद पा रहे हैं। सरकारी अधिकारी समझ नहीं पा रहे कि इस हालात से कैसे निबटा जाए। उनका कहना है कि जल्द ही सप्लाई बहाल नहीं हुई तो डीज़ल के लिये हाहाकार शुरू हो जायेगा। जानकारी के मुताबिक अब वहां पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया है, जब तक हाइवे नहीं खुलेंगे तब तक सप्लाई सुचारू रूप से नहीं हो पाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...