Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Uncategorized

मनमोहन अब कुर्सी छोड़ो, देखो जनता आती है… (कविता)

मनमोहन अब कुर्सी छोड़ो, देखो जनता आती है.
बहुत रुलाया तुमने उसको, अब ब्यथा सही ना जाती है.

मनमोहन अब कुर्सी छोड़ो, देखो जनता आती है.
बहुत रुलाया तुमने उसको, अब ब्यथा सही ना जाती है.

 

“गांधारी” तुमको राह दिखाती, “कौरव” राज चलाते हैं.
बना दिया है तुम्हें शिखंडी, जनता पर वाण चलाते हैं.

दुर्योधन अपनी मस्ती में, परवाह न करता जनता की.
नाटक भर वो कर सकता है, सोचेगा क्या वो जनता की.

भष्मासुर गुजरात में बैठा, देख रहा दिल्ली का सपना.
अहंकार से चूर चूर वो, कोई नहीं रहा अपना.

“सर्वश्रेष्ठ” वित्तमंत्री ने सारा वित्त बिगाड़ दिया.
खुश होकर “गांधारी” ने रायसीना पर भेज दिया.

“ममता” तुनकमिजाज बहुत है, ममता उससे कोसों दूर.
अपनी जिद पर अड़ अड़ कर बनी अर्थव्यस्था का नासूर.

“गांधारी” के पुतले हो तुम,  दुर्योधन  नाच  नचाता है.
“विदुर” तुम्हारे साथ न कोई, दिग्भ्रमित राह दिखाता है.

“द्रोण” विवश है, “भीष्म” विवश , सत्ता की ऐसी लाचारी.
मूक बधिर बन बैठे तुम, जनता है किस्मत की मारी.

कुटिल “कपिल” दिग्भ्रमित “दिग्विजय”, उल्टी राह दिखाते हैं.
अपना अपना हित सर्वोपरि, जनता पर सब धौंस जमाते हैं .

माना तुम “हनुमान” नहीं, तुम लंका नहीं जला सकते.
सत्ता छोड़ तो सकते हो, क्यों जल्दी छोड़ नहीं सकते?

-जय सिंह

————————–

इसके पहले का पार्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें- तुम तो देश के मनमोहन थे, अब तुम्हें शिखंडी क्यों कहते हैं? (कविता)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...