Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-सुख

मातोश्री में ‘चेहरा’ दिखाने की होड़

बाला साहेब ठाकरे की हालत नाजुक है। किसी बीमार को देखने जाना अच्छी बात है, लेकिन जिस तरह से बॉलीवुड के नामचीन चेहरों में मातोश्री जाकर चेहरा दिखाने की होड़ लगी है, उसके कुछ मायने हैं। ठाकरे कोई संत या महात्मा नहीं हैं। उनकी ‘सल्तनत’ उत्तर भारतीयों और मुसलमानों के प्रति नफरत पर परवान चढ़ी है। अमिताभ बच्चन  मातोश्री में 12 घंटे में दो बार अपने चेहरे की आमद दर्ज करा आए हैं। साथ में अपने बेटे को भी ले जाना नहीं भूले। अमिताभ ही नहीं, संजय दत्त, सलमान खान और शाहरुख सरीखे अभिनेता भी अपना चेहरा वहां दिखा आए हैं। इसका सीधा सा मतलब यह है कि वे शिवसेना के उत्तराधिकारी उद्धभव ठाकरे को संदेश देना चाहते हैं कि देखो हम उनके पिता से कितना प्रेम करते हैं।

ये सितारे जानते हैं कि शिवसेना से ‘बनाकर’ रखने में फायदा है। यही वजह है कि उत्तर भारतीयों पर जब मनसे और शिवसेना का डंडा चलता है, तो ये लोग अपने बंगलों में दुबके पड़े रहते हैं। अपने उन भाइयों के लिए उनके दिल में एक बार भी हमदर्दी नहीं उभरती, जो खुद रोजी-रोटी कमाने उत्तर भारत से ही मुंबई गए थे। कह सकते हैं कि शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘माई नेम इज खान’ के वक्त बाल ठाकरे से पंगा लिया था, लेकिन इसके पीछे उनका मकसद अपनी फिल्म को मुफ्त की पब्लिसिटी दिलाना भर था।

अभी कुछ दिन पहले एके हंगल का देहांत हुआ था, तो इन सितारों ने उनके अंतिम संस्कार तक में जाने की जहमत नहीं उठाई थी। उस वक्त शायद उनके पास वक्त की कमी थी, लेकिन बाला साहेब ठाकरे की मिजाजपुर्सी करने के लिए शूटिंग कैंसिल कराकर जा रहे हैं। अब इनके पास कहां से वक्त आ गया? जिस यश चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन को स्टारडम दिलाया, उन यश चोपड़ा ने देहांत से पहले कई बार अमिताभ बच्चन से मिलने की ख्वाहिश जाहिर की थी, लेकिन खुद बच्चन ने उनके देहांत के बाद कबूला था कि वक्त की कमी के चलते उनसे नहीं मिल सका था।

बहरहाल, मातोश्री में बार-बार चेहरा दिखाने की होड़ से एक बार फिर यह तो साबित हुआ कि ‘ताकत’ को हमेशा ही सलाम किया जाता है। वह ताकत यदि  बाल ठाकरे सरीखी हो तो चेहरा दिखाना जरूरी हो जाता है। तय करिए कि रुपहले पर्दे पर खलनायकों को तबाह-ओ-बरबाद करने वाले हमारे ‘नायक’ खुद कितने बड़े ‘खलनायक’ हैं।

लेखक सलीम अख्तर सिद्दीकी पत्रकार हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...