Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मुबारक के लिए कोर्ट से मांगी गई मौत की सजा

काइरो। मिस्र में जन विद्रोह के बाद सत्ता छोड़ने वाले पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के लिए गुरुवार को अदालत से मौत की सजा की मांग की गई। इस मामले में जज 9 जनवरी को घायलों और विद्रोह के दौरान मारे गए प्रदर्शनकारियों के परिजनों का बयान सुनेंगे। अप्रैल से पहले फैसला आने की उम्मीद है। अभियोजकों ने कहा कि तीन दशक तक शासन करने वाले इस तानाशाह ने पिछले वर्ष अपने शासन के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों की हत्या करने का आदेश दिया था।

मुख्य अभियोजक मुस्तफा सुलेमान ने अदालत से कहा कि मुबारक ने 18 दिनों तक चले विद्रोह के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या रोकने के लिए कोई उपाय नहीं किए। जो कुछ हुआ उसके लिए मुबारक ही जिम्मेदार हैं और इसके लिए हर हाल में उन्हें कानूनी और राजनीतिक जिम्मेदारी लेनी होगी। सुलेमान ने यह भी कहा कि पूर्व गृह मंत्री हबीब अल अदली ने मुबारक के आदेश पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ युद्ध सामग्री इस्तेमाल करने की स्वीकृति दी थी। मुबारक, उनके दो बेटों, अदली और छह वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार से लेकर प्रदर्शनकारियों की मौत तक में संलिप्तता तक के आरोप हैं। सभी आरोपियों के लिए मौत की सजा की ही मांग की गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...