Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

”मीडिया कंपनी चलाने लायक नहीं हैं रूपर्ट मर्डोक”

लंदन : ब्रिटेन की संसदीय समिति ने रूपर्ट मर्डोक के खिलाफ तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने फोन हैकिंग मामले की जानबूझकर अनदेखी की। समिति ने यह भी कहा, मर्डोक मीडिया कंपनी चलाने के योग्य नहीं रह गए हैं। मर्डोक ने 44 साल पहले न्यूज ऑफ द व‌र्ल्ड का अधिग्रहण करने के साथ ही ब्रिटेन के अखबार बाजार में प्रवेश किया था। सांस्कृतिक, मीडिया और खेलकूद संबंधी संसदीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 81 वर्षीय मर्डोक ने अपनी कंपनियों और प्रकाशनों में हो रही घटनाओं की जानबूझकर अनदेखी की। समिति ने कहा कि उनकी कंपनी ने संसद को गलत जानकारी दी। फोन हैकिंग विवाद से जुड़े मामले में हुई विभिन्न पूछताछ के बाद यह पहली रिपोर्ट आई है। मर्डोक के न्यूज कॉर्पोरेशन ने कहा कि वह 125 पृष्ठों की रिपोर्ट का अध्ययन कर रहा है।

कॉर्पोरेशन ने हालांकि स्वीकार किया कि न्यूज ऑफ व‌र्ल्ड में उल्लेखनीय गड़बडि़यां हुई थीं। समिति के सदस्यों में इस बात पर सहमति है कि मर्डोक द्वारा नियुक्त लोग-लेस हिंटन, टॉम क्रोन और कोलिन मायलर ने संसद को गलत जानकारी दी। हालांकि सदस्यों में इस निष्कर्ष को लेकर एक राय नहीं थी कि मर्डोक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कंपनी का संचालन करने के लिए उपयुक्त व्यक्ति नहीं हैं। समिति की रिपोर्ट अब संसद में पेश की जाएगी और इस पर चर्चा होगी। समिति ने कहा कि अब संसद को तय करना है कि गलत जानकारी देने वाले लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। सांस्कृतिक मामलों की समिति ने पिछले साल मर्डोक और उनके पुत्र जेम्स मर्डोक से पूछताछ की थी। समिति ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि मर्डोक ने अपनी कंपनियों में हो रही गड़बडि़यों की अनदेखी की। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...