Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

मीडिया क्‍लब पीलीभीत का गठन, तारिक अध्‍यक्ष एवं अक्षय महामंत्री बने

पीलीभीत जिले के सक्रिय पत्रकारों ने पत्रकार हितों को ध्‍यान में रखते हुए मीडिया क्‍लब पीलीभीत का गठन किया है. पिछले दिनों पीलीभीत के निर्मल होटल में पत्रकारों ने बैठक कर इस क्‍लब के गठन का निर्णय लिया. बैठक में निर्णय लिया गया कि यह संगठन पत्रकारों के सामने आने वाली परेशानियों उनका संबल बनकर खड़ा होगी. इसमें सर्वसम्‍मति से हिंदुस्‍तान के वरिष्‍ठ पत्रकार तारिक कुरैशी को अध्‍यक्ष तथा ईटीवी के संवाददाता अक्षय राय को महामंत्री चुना गया. धीरेंद्र मिश्र वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष तथा गिरिजा शंकर द्विवेदी को कोषाध्‍यक्ष बनाया गया. बाकी कार्यकारिणी का गठन बाद में किया जाएगा.

हिंदुस्‍तान के ब्‍यूरोचीफ संदीप सिंह, दैनिक जागरण के ब्‍यूरोचीफ देवेंद्र देवा एवं अमर उजाला के ब्‍यूरोचीफ विकास शुक्‍ला को क्‍लब के संरक्षण मण्‍डल में शामिल किया गया. इसके बाद क्‍लब के जम्‍बो कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें ज्‍यादातर पत्रकारों को शामिल किया गया. इसके पूर्व पत्रकारों ने हिंदुस्‍तान के पत्रकार राम निवास शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्‍यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर मृतात्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना की. सभी ने राम निवास को एक कुशल पत्रकार बताया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...