मुंबई : मुंबई में हुए सिलसिलेवार विस्फोट के बाद यहां पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. पाकिस्तान पर भी जमकर बरसे. उन्होंने विस्फोट में घायल हुए पीडि़तों से भी मुलाकात की. वे उन स्थानों पर भी गए जहां पर धमाके हुए थे. इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्हें इन धमाकों के लिए केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं. आडवाणी ने कहा कि इन घटना में अपने लोगों को खोने वाला का दर्द कभी नहीं भरेगा.
पूर्व उपप्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़ रखा है. इस स्थिति में भारत का पाकिस्तान से शांतिवार्ता का कोई मतलब नहीं है. जब तक पाकिस्तान अपने यहां आतंकवाद को पाल पोस रहा है तब तक उससे कोई बात नहीं किया जाना चाहिए. पाकिस्तान आतंकवादियों का अड्डा बन चुका है. ओसामा की मौत इसका सबूत है. वह एक तरफ तो आतंकवादियों को पाल पोस कर भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है, उनको हर संभव सहायता दे रहा है दूसरी तरफ बातचीत करने का दिखावा कर रहा है.
आडवाणी ने कहा कि ये विस्फोट भारत की गलत नीतियों की देन हैं. यह खुफिया तंत्र की नहीं बल्कि सरकार की नीतियों की असफलता है. इसके चलते देश के लोग अपने हालात पर आंसू बहाने को मजबूर हैं. पर सरकार ऐसे आतंकियों के खिलाफ कुछ भी करने को तैयार नहीं है. ये हमले सरकार की विफलता की कहानी कह रहे हैं.


