Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Uncategorized

मुकुल जोशी की ‘मैं यहां कुशल से हूं’ लोकार्पित

नई दिल्ली : आम तौर पर पूछा जाता है कि आप कैसे हैं, लेकिन मुकुल जोशी की कहानियों का संग्रह ‘मैं यहाँ कुशल से हूँ’ अपने शीर्षक से ही सब कुछ बयान कर देता है. उक्त विचार शीर्षस्थ आलोचक नामवर सिंह ने धूमिल आर्ट गैलरी मे चल रही चित्र प्रदर्शनी के दौरान अरू प्रकाशन द्वारा हाल मे प्रकाशित कहानी संग्रह ‘मैं यहाँ कुशल से हूँ’ का लोकार्पण करते हुए व्यक्त किये. इस संक्षिप्त समारोह के विशिष्ट अतिथि विख्यात कथाकार काशीनाथ सिंह और प्रसिद्द चित्रकार अब्बास बाटलीवाला थे. इस अवसर पर इन्द्रप्रस्थ विश्विद्यालय के अधिष्ठाता और अंग्रेजी समालोचक प्रो. अनूप बैनिवाल ने कहा कि साहित्य में साहित्येतर पृष्ठभूमि से आने वाली कृतियाँ बहुधा चौंकाती हैं किन्तु मुकुल जोशी का कथा लेखन आश्वस्त करने वाला है.

चित्तौडगढ़ में जोशी के साथ व्यतीत दिनों को याद करते हुए कवि सत्यनारायण व्यास ने कहा कि साहित्य की बड़ी कसौटी मनुष्यता है और जोशी उस पर खरे हैं. बनास जन के सम्पादक और युवा आलोचक पल्लव ने जोशी की कहानी कला पर अपनी संक्षिप्त टिप्पणी में कहा कि संग्रह में ‘लिलिपुट बना गुलीवर’ जैसी कहानी भी है, जो हाशिये के मामूली लोगों के स्वप्न और उल्लास का चित्र खींचती है. मूलत: उत्तराखंड के निवासी मुकुल जोशी राजकीय सेवा के कारण यायावर रहे हैं और अपनी कहानियों के लिए पाठकों की प्रशंसा बटोर चुके हैं. फिलहाल जम्मू और कश्मीर में सेवारत कथाकार जोशी ने अतिथियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की. आयोजन में प्रो. आशुतोष मोहन, डॉ. विवेक सचदेव, डॉ.हिमांशु पंडया, डॉ. मुन्ना कुमार पाण्डेय, रंगकर्मी अनूप शुक्ला सहित बड़ी संख्या में युवा छात्र-छात्राएं और पाठक उपस्थित थे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...