Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

मुख्‍य कोषाधिकारी के तुगलकी फरमान से बनारस के कर्मचारियों का वेतन रूका

वाराणसी। राज्य कर्मचारियों का माह दिसम्बर का वेतन कोषागार कार्यालय द्वारा ई-पेमेन्ट के नाम पर रोक दिया गया है। जिस कारण कर्मचारियो में गहरी नाराजगी है। कर्मचारियों को कहना है कि गत दिवस कमिश्नरी आडिटोरियम में लखनऊ से आये निदेशक कोषागार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान अप्रैल, 2013 से ई-पेमेन्ट व्यवस्था लागू होने की जानकारी कार्यालयाध्यक्षों को दिया गया था। लेकिन एक जनवरी को नये साल के पहले ही दिन कई विभागों में कोषागार कार्यालय द्वारा फोन कर दिसम्बर माह के वेतन से संबंधित प्राप्त चेक को लौटाने की मुख्य कोषाधिकारी के फरमान को सुनाया गया। बस क्या था, कर्मचारी सकते में आ गये।

ज्ञातव्य हो कि अभी भी कई विभागों में कम्प्यूटर आदि की व्यवस्था नहीं है। जिस कारण ई-पेमेन्ट की व्यवस्था को लेकर हड़कम मचा हुआ था। इसी बीच मुख्य कोषाधिकारी राममूर्ति द्विवेदी के नये फरमान से दिसम्बर माह का वेतन रूक जाने से कर्मचारियों में गहरी नाराजगी है। जबकि इस बाबत कोई जानकारी कोषागार कार्यालय द्वारा विभागो को पूर्व में नहीं दिया गया था। इतना ही नहीं कोषागार कार्यालय के कोषाधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी इसकी कोई जानकारी मुख्य कोषाधिकारी द्वारा नही गया था। क्योंकि ऐसी कोई जानकारी यदि इन्हें पूर्व में दी गयी होती, तो ये विभागों से वेतन देयक क्यों प्राप्त करते और संबंधित चेक पर कोषाधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर कैसे बनाया जाता? ई-पेमेन्ट से संबंधित स्टेट बैक से किट प्राप्त करने हेतु आज कोषागार कार्यालय से प्रमाण पत्र लेने पहुंचे कर्मचारियों को बैरंग वापस होना पड़ा। क्योंकि उन्हें बताया गया कि प्रिन्टर में टोनर खतम हो गया है। वैसे कोषागार की मनमानें व्यवस्था से कर्मचारियो में खासी नाराजगी है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...