Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

मुजफ्फरनगर छेड़छाड़ मामला : बसपा विधायक शहनवाज राणा पार्टी से निलंबित

मुजफ्फरनगर। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर माया सरकार की पहले ही बहुत किरकिरी हो चुकी है। अब मुजफ्फरनगर में बीएसपी विधायक शहनवाज राणा के संबंधियों और सहयोगियों का नाम लड़कियों से छेड़छाड़ में आने के बाद मुख्‍यमंत्री मायावती ने तत्‍काल कार्रवाई करते हुए विधायक राणा को  पार्टी से निलंबित कर दिया है। विधायक के भाइयों को इस मामले में भगौड़ा घोषित किया जा चुका है। उन पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम भी रखा गया है। दिल्‍ली की युवतियों से छेड़छाड़ की यह घटना दिल्‍ली-देहरादून राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर हुई।

प्रदेश में हो रहे अपराधों पर सफाई देने के लिए शुक्रवार को प्रधान सचिव फतेहबहादुर सिंह ने लखनऊ में प्रेस कॉफ्रेंस आयोजित की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्‍होंने बताया कि मुजफ्फरनगर में लड़कियों के साथ हुई छेड़छाड़ को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का फैसला किया है। इसके लिए आरोपी विधायक शहनवाज राणा को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विधायक शहनवाज राणा और उनके 2 नजदीकियों का नाम मुजफ्फरनगर में दिल्‍ली की 2 लड़कियों से बलात्‍कार की कोशिश करने में आया था। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। शहनवाज राणा पर मामले में दबाव बनाकर समझौता करने का भी आरोप लगा था। सरकार की तरफ से यह भी कहा गया है कि जरूरत पड़ी तो विधायक को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

वहीं, बहुजन समाज पार्टी विधायक शाहनवाज राणा ने इस कृत्य में शामिल लोगों से संबंध होने से इंकार किया है। एक बयान में घटना की निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने इस घटना में उनके सुरक्षाकर्मियों के शामिल होने पर दुख जताते हुए कहा कि सरकार द्वारा उन्हें सुरक्षाकर्मी सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराये गये थे वे सुरक्षाकर्मियों के निजी क्रियाकलापों की चौकसी और निगरानी नहीं कर सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...