Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

मेरठ के विधायक हाजी याकूब बसपा से निलंबित, पूर्व सांसद बालकृष्‍ण चौहान निष्‍काषित

जौनपुर के सांसद धनंजय सिंह और बदायूं के बिल्‍सी से विधायक योगेन्‍द्र सागर को निलंबित करने के बाद भी बसपा में निलंबन की कार्रवाई रूकी नहीं है. पार्टी ने मेरठ से विधायक हाजी याकूब कुरैशी को निलंबित और घोसी के पूर्व सांसद बालकृष्‍ण चौहान को निष्‍काषित कर दिया गया है. दोनों लोगों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए यह कार्रवाई की गई है. बालकृष्‍ण को राज्‍य शैक्षिक अनुसंधान परिषद के अध्‍यक्ष पद से भी हटा दिया गया है. कुरैशी 2007 में विधान सभा चुनाव के बाद अपनी पार्टी का विलय बसपा में कर लिया था.

बसपा विधायक हाजी याकूब कुरैशी पर सिख समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी का आरोप है. धनंजय सिंह की तरह हाजी याकूब के लिए भी पार्टी ने फरमान जारी किया है कि इन्‍हें किसी भी कार्यक्रम में न बुलाया जाए. उत्‍तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तथा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने बताया कि मेरठ के अत्‍या‍धुनिक स्‍लाटर हाउस के शिलान्‍यास पर विधायक हाजी याकूब ने सिख समुदाय के लोगों के खिलाफ गैर-जरूरी तथा आपत्तिजनक टिप्‍पणी की थी, जिससे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचा. इसे देखते हुए मुख्‍यमंत्री मायावती ने याकूब को तत्‍काल पार्टी से निलंबित कर दिया है. दूसरी तरफ राज्‍यसभा सांसद जुगल किशोर ने बताया कि बालकृष्‍ण चौहान को पार्टी हितों को नजरअंदाज करने तथा पार्टी के कार्यों में रूचि न लेने के आरोप में निष्‍काषित कर दिया गया है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...