Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Uncategorized

मैं मीडिया मजदूर हूं मैं इल्म से मजबूर हूं

मैं मीडिया मजदूर हूं मैं इल्म से मजबूर हूं
जो हो गये हैं भष्ट पथ मैं उन पथों से दूर हूं
मैं प्रशासन की प्रसव पीडा में दृष्टि डालता हूं
राजनीतिक रूग्णता के रोग को खंगालता  हूं।

मैं मीडिया मजदूर हूं मैं इल्म से मजबूर हूं
जो हो गये हैं भष्ट पथ मैं उन पथों से दूर हूं
मैं प्रशासन की प्रसव पीडा में दृष्टि डालता हूं
राजनीतिक रूग्णता के रोग को खंगालता  हूं।

मैं आईना हूं आज हिन्दुस्तान के हर भाग का
चिन्गारियों में भी भरोसा हूं लपट और आग का
विश्वास है खुद का खुदी पर इसलिये मैं शूर हूं
मैं मीडिया मजदूर हूं और इल्म से मजबूर हूं।

कल्पना साकार करने की कला मैं जानता हूं
हर तन्त्र का प्रहरी बना, प्रहार करना जानता हूं
मैं वतन की सरहदों से भी खबर को खींचता हूं
मैं विवश होकर वतन के हर चमन को सींचता हूं।

मैं सियासी हर खबर को कैमरे में डालता हूं
संसद में हो रहे व्यभिचार को खंगालता हूं
खोलने को हर खबर, इस राज की, मजबूर हूं
मैं मीडिया मजदूर हूं और इल्म से मजबूर हूं।

बीथिका, बाजार में बे-खौफ हो कर घूमता हूं
खुद खबर बनकर खबर को हर खबर में ढूंढता हूं
ढूंढता हूं मैं वतन के, तल में दबे अवशेषों को
धारणा दिल में बसी है मैं संवारू देश को

मैं खोजता हूं हर उपायों को, धरा बचती रहे
सहयोग में मेरी कला भी कुछ नया रचती रहे
इसलिये हर भ्रष्टता का बन गया नासूर हूं
मैं मीडिया मजदूर हूं और इल्म से मजबूर हूं।

दे रहा हूं हर खबर जनता को जगाने के लिये
संघर्ष है व्यभिचार को जड़ से मिटाने के लिये
हर सियासी अड़चनों में मुस्करा कर खेलता हूं
कुर्बानियां गम्भीर होकर मैं हमेशा झेलता हूं

लोग चाहें कुछ कहें अपना हुनर मैं जानता हूं
मैं कैमरे से सांसदों की वाणियों को छानता हूं
मैं मीडिया के इस हुनर में भी हमेशा हूर हूं
मैं मीडिया मजदूर हूं और इल्म से मजबूर हूं।

लेखक रमेश भट्ट लोकसभा टीवी में एंकर हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...