Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

मौसेरे भाई ने बहन की वीडियो क्लिप बना डेढ़ साल तक किया यौन शोषण

राजस्थान के बाड़मेर जिले के बिंजराद थाने में एक पंद्रह वर्षीय लड़की ने अपने मौसी के बेटे यानी मौसेरे भाई पर उसकी अश्‍लील वीडिया क्लिप बना कर उसे ब्लैकमेल करने और डेढ़ साल तक बलात्कार करने का संगीन आरोप लगाया है.  पुलिस इस सम्बन्ध में मामला दर्ज़ कर जांच कर रही हैं. इस खुलासे के बाद रिश्‍तों की परिभाषा और विश्‍वास को लेकर पूरे बाड़मेर में चर्चा हो रही है.   

राजस्थान के बाड़मेर जिले के बिंजराद थाने में एक पंद्रह वर्षीय लड़की ने अपने मौसी के बेटे यानी मौसेरे भाई पर उसकी अश्‍लील वीडिया क्लिप बना कर उसे ब्लैकमेल करने और डेढ़ साल तक बलात्कार करने का संगीन आरोप लगाया है.  पुलिस इस सम्बन्ध में मामला दर्ज़ कर जांच कर रही हैं. इस खुलासे के बाद रिश्‍तों की परिभाषा और विश्‍वास को लेकर पूरे बाड़मेर में चर्चा हो रही है.   
कहते हैं कि दुनिया में सबसे पवित्र रिश्ता भाई बहन का होता हैं, एक वक़्त था जब हुंमायू ने कर्णावती के राखी के रिश्ते को निभाया तो वो इतिहास बन गया लेकिन धीरे-धीरे अब सारे रिश्ते कलियुगी बन चुके हैं. जी हां सुनकर सर शर्म से झुक सकता हैं कि बाड़मेर में एक भाई ने अपनी बहन को ही अपनी हवस का शिकार बना डाला. इस कलियुगी भाई ने करीब डेढ़ साल पहले उसकी अपने मोबाइल से अश्‍लील क्लिप बना दी और उसके बाद वो उसको डरा-डरा कर अपनी हवस मिटाता रहा. बाड़मेर पुलिस के सामने यह लड़की डेढ़ साल बाद जब यह शिकायत लेकर पहुंची तो पुलिस अधिकारी भी सिहर उठे.

घटना बाड़मेर के बिंजराद थाना क्षेत्र की हैं जहां रहने वाली एक पंद्रह साल की लड़की ने यह मामला दर्ज़ करवाया हैं.  इस घटना के बाद लड़की के माँ बाप और परिज़न पूरी तरह से सदमे में हैं. लड़की के पिता के अनुसार लड़की की उम्र पंद्रह साल हैं और जहां पर उसकी शादी कि हुई थी वहां पर लड़के वालों तक यह मोबाइल क्लिप पहुँच गई है और लड़की कि ज़िन्दगी बर्बाद हो गई हैं.  अब वे क्या करे कुछ समझ नहीं आ रहा हैं. पुलिस के सामने जब यह मामला पहुंचा तो पुलिस भी आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने की तैयारी में जुट चुकी हैं. थानाधिकारी मूलाराम चौधरी के अनुसार लड़की आठवी क्लास में पढ़ रही है और लड़का आईटीआई छात्र है.

बाड़मेर से चंदन भाटी की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...