गुवाहाटी। न्यूज एजेंसी यूएनआई के वरिष्ठ कर्मचारी शंभु चक्रवर्ती का आज निधन हो गया। उन्होंने गुवाहाटी स्थित अपने आवास अंतिम सांस ली। 59 वर्षीय चक्रवती अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, तीन पुत्री के साथ भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। दिवंगत चक्रवर्ती गत 35 साल से यूनीवार्ता से वरिष्ठ अभियंता के रूप में जुड़े हुए थे। उनके निधन पर यूनीवार्ता की गुवाहाटी ब्यूरो कार्यालय में शोक का माहौल है। गुवाहाटी प्रेस क्लब ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
गुवाहाटी से नीरजझा की रिपोर्ट


