Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

यूपीए शासन काल में दोगुने हो गए पेट्रो पदार्थों के मूल्‍य

नई दिल्‍ली.  केंद्र सरकार ने डीजल, रसोई गैस और केरोसिन के दाम बढ़ा दिया है। इस सरकार के कार्यकाल में महंगाई से परेशान लोगों की मुश्किलें इससे और बढ़ गई हैं। सरकार ने कुछ समय पहले ही पेट्रोल के दाम भी बढ़ाए थे। कांग्रेस की अगुवाई में 2004 में केंद्र में बनी यूपीए सरकार के राज में पेट्रो पदार्थों की कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं। अब आम आदमी के साथ का हाथ, आम लोगों के गले तक पहुंच गया है।

नई दिल्‍ली.  केंद्र सरकार ने डीजल, रसोई गैस और केरोसिन के दाम बढ़ा दिया है। इस सरकार के कार्यकाल में महंगाई से परेशान लोगों की मुश्किलें इससे और बढ़ गई हैं। सरकार ने कुछ समय पहले ही पेट्रोल के दाम भी बढ़ाए थे। कांग्रेस की अगुवाई में 2004 में केंद्र में बनी यूपीए सरकार के राज में पेट्रो पदार्थों की कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं। अब आम आदमी के साथ का हाथ, आम लोगों के गले तक पहुंच गया है।

केन्‍द्र में सरकार बनाने के बाद यूपीए ने पहली बार 16 जून 2004 को मिट्टी के तेल के दाम में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद से केरोसिन तेल का दाम बढ़ाने का सिलसिला लगातार जारी है। 16 जून 2004 को दिल्ली में एक लीटर केरोसिन का मूल्‍य 9.02 रुपये था। 24 जून 2011 को मं‍त्री समूह की बैठक के बाद केरोसिन का दाम 14.83 रुपये तक पहुंच गया है। कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार ने आम लोगों का ईंधन कहे जाने वाले केरोसिन ऑयल के दाम में कुल मिलाकर नौ बार बढोतरी की।

पीएम मनमोहन सिंह के राज में केरोसिन ऑयल के दाम दोगुने तो नहीं हुए लेकिन डीजल और पेट्रोल के दाम करीब करीब दोगुने हो चुके हैं। यूपीए एक की मनमोहन के नेतृत्‍व वाली सरकार ने 15 जून 2004 को पहली बार डीजल की कीमतें बढ़ाईं। 14 जून 2004 तक दिल्ली में एक लीटर डीजल 21.73 रुपए का मिलता था। 25 जून 2011 को एक लीटर डीजल 41.12 रुपए का हो चुका है। ऐसे ही पेट्रोल के दाम में भी खासा इजाफा हुआ है। राष्‍ट्रीय राजधानी में 14 जून 2004 तक एक लीटर पेट्रोल 33.07 रुपए का मिलता था। 25 जून 2011 यानी आज वही पेट्रोल 63. 37 रुपए में मिल रहा है जो कि दोगुने से बस थोड़ी ही कम है।

गौरतलब है कि 24 जून को हुई मंत्री समूह की बैठक में सरकार ने डीजल के दाम में तीन रुपया, केरोसिन के दाम में दो रुपये तथा रसोई गैस सिलेण्‍डर के दाम में 50 रुपया बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। आम आदमी के रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम बढ़ जाने से लोग काफी परेशान हैं। परन्‍तु सरकार ने इसे मजबूरी में उठाया गया कदम बढ़ाकर अपना पल्‍ला झाड़ लिया है। विपक्षी पार्टियों ने भी डीजल, केरोसिन और एलपीजी के दामों में बढ़ोत्‍तरी का विरोध करने का फैसला किया है, परन्‍तु ऐसा लग नहीं रहा है कि सरकार इससे दामों में की गई बढ़ोतरी वापस लेगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...